Gargi College Admission: आज के समय में लैंग्वेज कोर्स की काफी डिमांड है. किसी एक भाषा का कोर्स करके आप देश-विदेश में अच्छी सैलरी वाली नौकरी पा सकते हैं. अगर आपको जर्मन की पढ़ाई करनी है तो इसके लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी बेस्ट ऑप्शन है. दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज में जर्मन विषय का कोर्स ऑफर किया जाता है. आइए, जानते हैं एडमिशन प्रक्रिया और अन्य डिटेल.
जून में शुरू हुई थी प्रक्रिया
दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज में पार्ट-टाइम जर्मन लैंग्वेज सर्टिफिकेट कोर्स ऑफर किया जाता है. यह कोर्स वर्किंग प्रोफेशनल और स्टूडेंट्स के लिए है. इसके लिए ए़मिशन प्रक्रिया मई-जून के आसपास शुरू होती है और क्लासेज सितंबर से शुरू किए जाते हैं. आवेदन करने की प्रक्रिया ऑफलाइन है. गार्गी कॉलेज में फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व (पहले आओ, पहले पाओ) के आधार पर एडमिशन मिलता है.
जर्मन कोर्स में एडमिशन के लिए क्या है योग्यता?
- उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है
- बेस्ट चार विषयों में कम से कम 60% मार्क्स होने चाहिए
- इंग्लिश में 60 मार्क्स जरूरी है
एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
- एक पासपोर्ट साइज फोटो
- 12वीं की मार्कशीट
- 10वीं की मार्कशीट
- पूरे कोर्स की फीस 15,000 रुपये
सिंतबर में शुरू होती हैं क्लासेज
इस कोर्स को वर्किंग प्रोफेशनल के लिए डिजाइन किया गया है. एक सप्ताह में क्लासेज 3-4 दिन ही होती है, वो भी सिर्फ डेढ घंटे तक. ऐसे में आप किसी दूसरे कोर्स के साथ भी इस कोर्स को कर सकते हैं.
क्यों एडमिशन लें इस कोर्स में?
जर्मन भाषा का ज्ञान आज के समय में करियर के कई नए अवसर खोलता है. यह कोर्स छात्रों के लिए भाषा कौशल के साथ-साथ इंटरनेशनल एक्सपोजर पाने का अच्छा मौका है. अधिक जानकारी या किसी भी प्रकार की सहायता के लिए छात्र कॉलेज के अकाउंट्स विभाग में संपर्क कर सकते हैं या gargicollege@gargi.du.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं.
यह भी पढ़ें- DU North Campus के 6 गर्ल्स कॉलेज, एक से पढ़ीं Mallika Sherawat
