DU UG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में अब CUET UG नहीं बल्कि 12वीं के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा. यूनिवर्सिटी से जुड़े 11 कॉलेज में 12वीं के मार्क्स पर एडमिशन दिया जाएगा. खुद यूनिवर्सिटी ने खाली सीटों को भरने के लिए ये फैसला लिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई राउंड की काउंसलिंग के बाद भी जब यूनिवर्सिटी में सीटें खाली रह गई हैं तो यह फैसला लिया गया है. ये व्यवस्था स्थाई नहीं है. केवल छात्रों को एक और मौका देने के लिए लिया गया है.
खाली सीटों को भरने के लिए लिया गया फैसला
DU के सभी मुख्य कोर्सेज में एडमिशन CUET UG के आधार पर होता है. हालांकि, कई राउंड की काउंसलिंग के बाद भी कई कॉलेज में बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गई हैं. भगिनी निवेदिता कॉलेज और अदिति महाविद्यालय में इससे पहले से ही 12वीं के आधार पर एडमिशन का ऐलान कर दिया था. इन कॉलेजों के कैंपस में कम सुविधा होने के कारण यहां की सीट्स खाली रह गई हैं. वहीं अब 12वीं के आधार पर एडमिशन देने वाले कॉलेज की संख्या कुल मिलाकर 11 हो गई है.
DU के किन 11 कॉलेज में मिलेगा 12वीं के आधार पर एडमिशन
- अदिति महाविद्यालय
- भगिनी निवेदिता कॉलेज
- श्याम लाल कॉलेज
- जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज (सांध्य)
- राजधानी कॉलेज
- कालिंदी कॉलेज
- विवेकानंद कॉलेज
- पीजीडीएवी कॉलेज (सांध्य)
- शहीद राजगुरु कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज फॉर विमेन
- डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज
- स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज
किन छात्रों को मिलेगा फायदा?
यह फैसला उन छात्रों के लिए राहत लेकर आया है जिन्होंने CUET-UG नहीं दिया या अच्छा स्कोर हासिल नहीं कर पाए. अब वे संबंधित कॉलेजों में उपलब्ध सीटों के लिए अपने 12वीं बोर्ड परीक्षा के मार्क्स के आधार पर अप्लाई कर सकते हैं. हालांकि, प्रवेश पूरी तरह कॉलेजों द्वारा जारी मेरिट सूची और सीटों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा.
छात्रों को क्या करना चाहिए?
इच्छुक उम्मीदवारों को संबंधित कॉलेजों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, सीटों की संख्या और महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी लेनी चाहिए. क्योंकि प्रत्येक कॉलेज अपनी अलग मेरिट सूची और प्रवेश कार्यक्रम जारी कर सकता है.
DU एडमिशन से जुड़ी मुख्य बातें
- DU ने 11 कॉलेजों को 12वीं के मार्क्स पर एडमिशन की अनुमति दी.
- CUET के कई राउंड के बाद भी सीटें खाली रहने पर फैसला लिया गया.
- BA, BCom, BSc Physical Science समेत कई कोर्स शामिल.
- प्रवेश केवल खाली सीटों पर होगा.
- मेरिट 12वीं बोर्ड के मार्क्स के आधार पर तैयार की जाएगी.
- संबंधित कॉलेज अलग-अलग प्रवेश कार्यक्रम जारी करेंगे.
ये भी पढ़ें: WhatsApp पर पहुंचा BSc एग्रीकल्चर का प्रश्नपत्र, छत्तीसगढ़ कृषि विश्वविद्यालय ने रद्द की परीक्षा
