दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीटेक एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, JEE Main स्कोर से मिलेगा दाखिला

DU BTech Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है. दिल्ली यूनिवर्सिटी की तरफ से BTech में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव हो गया है. दिल्ली यूनिवर्सिटी में BTech कोर्स में दाखिला JEE Main 2026 के स्कोर के आधार पर मिलेगा.

DU BTech Admission 2026: अगर आपने JEE Main 2026 दिया है और दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से इंजीनियरिंग करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. DU ने BTech Admission 2026-27 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक छात्र अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 जून 2026 तय की गई है.

JEE Main रैंक से मिलेगा एडमिशन

DU ने साफ कर दिया है कि BTech में सीटों का आवंटन JEE Main 2026 की Common Rank List (CRL) के आधार पर किया जाएगा. जिन छात्रों की रैंक बेहतर होगी, उन्हें एडमिशन मिलने की संभावना भी ज्यादा रहेगी. इसलिए अगर आपका JEE Main स्कोर अच्छा है तो DU आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है.

ऐसे करें DU BTech Admission 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन

  • DU के आधिकारिक एडमिशन पोर्टल admission.uod.ac.in पर जाएं.
  • BTech Admission 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • JEE Main 2026 की जानकारी दर्ज करें.
  • अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें.
  • फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • ऑनलाइन फीस जमा करें.
  • फॉर्म को एक बार अच्छी तरह जांच लें.
  • Submit बटन पर क्लिक करें और फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

BTech एडमिशन के लिए वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने JEE Main 2026 में हिस्सा लिया है. आवेदन फॉर्म भरते समय नाम, जन्मतिथि और अन्य जानकारी बिल्कुल वैसी ही भरनी होगी जैसी JEE Main के फॉर्म में दी गई थी.

कितनी है आवेदन फीस?

DU BTech Admission 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन-कम-एलोकेशन फीस तय की गई है. UR, OBC-NCL और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 1500 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं SC, ST और PwBD श्रेणी के छात्रों के लिए फीस 1200 रुपये रखी गई है. फीस जमा किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं मानी जाएगी.

यह भी पढ़ें: Google Microsoft नहीं… इस कंपनी ने NIT जमशेदपुर में दिया 94 लाख का प्लेसमेंट पैकेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >