CUET UG Score के बिना मिलेगा दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला, यहां देखें नियम

DU Admission: दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक में बची करीब 9,000 सीटों पर दाखिले के लिए ऑन द स्पॉट मॉपअप राउंड शुरू किया है. दिलचस्प बात ये है कि दाखिले के लिए CUET UG स्कोर की जरूरत नहीं है. प्रक्रिया 23 से 29 सितंबर तक चलेगी. वहीं डीयू ने मॉपराउंड में दाखिले के लिए कुछ नियम तय किया है. एडमिशन लेने से पहले देख लें नियम.

DU Admission: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi Univeristy) में पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. दिलचस्प बात ये है कि अब छात्रों को CUET UG Score नहीं बल्कि 12वीं के स्कोर के आधार पर दाखिला मिलेगा. डीयू ने स्नातक दाखिला के लिए बची लगभग 9000 सीटों के लिए 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर ऑन द स्पॉट मॉपअप राउंड की शुरुआत कर दी है. आज मंगलवार से मॉपअप राउंड की शुरुआत होगी.

DU Admission: 12वीं के अंक के आधार पर मिलेगा दाखिला 

इस राउंड में प्रवेश सीयूईटी (CUET UG Score) के अधार पर नहीं बल्कि बल्कि कक्षा 12वीं (या समकक्ष) की मेरिट के आधार पर दाखिला होगा. विश्वविद्यालय उन कॉलेजों और कार्यक्रमों की खाली सीटें अपनी प्रवेश वेबसाइट www.admission.uod.ac.in पर जारी कर चुका है. 

DU Admission: 29 सितंबर तक चलेगी दाखिले की प्रक्रिया 

दाखिला की प्रक्रिया 23 सितंबर से 29 सितंबर तक चलेगी. इसमें पहले पीडब्ल्यूबीडी, एससी, एसटी सहित अन्य लोगों को बुलाया गया है. डीयूके स्पोर्ट्स कांप्लेक्स स्थित बहु उद्देश्यीय हॉल में आयोजित इस दाखिला प्रक्रिया में सभी कॉलेजों के प्रतिनिधि भी आएंगे. 

DU Admission Guidelines: दाखिले से जुड़े नियम 

  • जो उम्मीदवार पहले से किसी कॉलेज या प्रोग्राम में एडमिट हैं, वे इस राउंड में शामिल नहीं हो सकेंगे.
  • सीट आवंटन के बाद यह अंतिम माना जाएगा, न अपग्रेड मिलेगा और न ही वापस लेने का विकल्प होगा.
  • सीट मिलने पर उम्मीदवार को तुरंत ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी, वरना सीट कैंसल होकर अगले उम्मीदवार को दी जाएगी.
  • निर्धारित समय पर उपस्थित न होने वाले उम्मीदवार का दावा स्वतः खत्म हो जाएगा.
  • दस्तावेजों में कमी पाए जाने पर प्रवेश तुरंत रद्द कर दिया जाएगा.

DU Admission: एडमिशन की गारंटी 

इस राउंड में बुलाए जाने का मतलब है एडमिशन की गारंटी है. लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि कैंडिडेट्स के साथ अधिकतम 2 व्यक्ति ही कैंपस में आ सकते हैं. साथ ही ऊपर बताए गए सभी प्वॉइंट्स का ध्यान रखें. 

यह भी पढ़ें- थाली में बदल गई आलू शिमला की सब्जी, वायरल हो गया IIT स्टूडेंट का पोस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >