DU Admission 2025: CUET UG 1st अलॉटमेंट में 93000 से ज्यादा छात्रोंं का एडमिशन, हंसराज कॉलेज की Cutoff List जारी

DU Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिले का अलगा स्टेप आ गया है. डीयू एडमिशन के लिए पहली अलॉटमेंट लिस्ट जारी हो गई है. जो छात्र डीयू में दाखिला लेना चाहते हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट- admission.uod.ac.in पर जाकर लिस्ट चेक कर सकते हैं. डीयू में एडमिशन के लिए जारी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट के अनुसार, कुल 93000 से ज्यादा छात्रोंं को सीट अलॉटमेंट हुआ है.

DU Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में एडमिशन की प्रक्रिया में एक अहम पड़ाव आ चुका है. दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अंडर ग्रेजुएशन कोर्सेस के लिए पहली सीट अलॉटमेंट (DU Admission 2025) लिस्ट जारी कर दी है. जो छात्र लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाकर अपनी स्थिति की जांच कर सकते हैं. इस वर्ष भी डीयू में एडमिशन की प्रक्रिया काफी सख्त रही है.

DU Admission 2025: 93,000 से ज्यादा छात्रों को मिली सीट

डीयू द्वारा जारी पहली अलॉटमेंट लिस्ट के अनुसार, इस राउंड में 93,000 से ज्यादा छात्रों को सीटें अलॉट की गई हैं. यह संख्या दर्शाती है कि कितनी बड़ी संख्या में छात्रों ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए आवेदन किया था. छात्र अब अलॉट हुई सीट को स्वीकार कर संबंधित कॉलेज में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. यह कार्य समय सीमा के भीतर करना जरूरी है, नहीं तो अलॉटमेंट रद्द हो सकता है.

दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्नातक कोर्सेस में दाखिला लेने के लिए इस बार कुल 2.39 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. यह संख्या हर साल बढ़ती जा रही है, जिससे यह साबित होता है कि डीयू देशभर के छात्रों के बीच कितना लोकप्रिय है. डीयू के अंतर्गत आने वाले कुल 69 कॉलेजों में इन छात्रों को विभिन्न कोर्सेस में एडमिशन मिल सकता है. इन कॉलेजों में हंसराज, मिरांडा हाउस, हिंदू कॉलेज जैसे टॉप रैंक्ड संस्थान शामिल हैं.

हंसराज कॉलेज BA और BSc कटऑफ लिस्ट

हंसराज कॉलेज, जो डीयू का एक प्रतिष्ठित कॉलेज है, उसके बीए और बीएससी कोर्स के लिए भी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी हो चुकी है. जिन छात्रों ने इन कोर्सेस के लिए विकल्प चुना था, वे अब अपनी अलॉट की गई सीट चेक कर सकते हैं. कटऑफ लिस्ट नीचे टेबल में देख सकते हैं:-

S.No.CourseUROBCSCSTEWS
1BA (Hons) Economics99.7598.7598.2597.0098.75
2BA (Hons) English99.0097.0096.0095.0097.50
3BA (Hons) Hindi95.0091.0090.0088.0091.00
4BA (Hons) History99.0098.0096.0096.0096.00
5BA (Hons) Philosophy98.0097.0095.0095.0095.00
6BA (Hons) Sanskrit80.0070.0068.0065.0070.00
7B.Com (Hons)99.7598.5098.0096.5098.00
8BSc (Hons) Anthropology96.0094.0091.0091.0094.66
9BSc (Hons) Botany97.0093.0089.0086.0092.00
10BSc (Hons) Chemistry99.0098.0094.0090.0098.66
11BSc (Hons) Computer Science10099.7599.0098.0099.50
12BSc (Hons) Electronics99.0098.3395.0090.0098.66
13BSc (Hons) Geology98.0095.0093.0090.0098.00
14BSc (Hons) Mathematics99.0098.5097.0095.0098.50

DU Admission Upgrade Option: क्या है अपग्रेड ऑप्शन?

पहली अलॉटमेंट लिस्ट के बाद डीयू दूसरी और तीसरी लिस्ट भी जारी करेगा. जिन छात्रों को पहली लिस्ट में सीट नहीं मिली है, उन्हें अगली लिस्ट का इंतजार करना होगा. साथ ही, जो छात्र पहली अलॉटेड सीट से संतुष्ट नहीं हैं, वे “अपग्रेड” के विकल्प का चयन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Sarkari Naukri: बिहार में ड्राइवर कांस्टेबल की भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन और जानें पूरा सेलेक्शन प्रोसेस

यह भी पढ़ें- CBSE Important Notice: CBSE का नया नियम, स्कूलों में जरूर लगाएं Oil Board, बच्चों पर पड़ेगा असर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >