Top BTech College Admission: इंजीनियरिंग की पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है. अगर आपने JEE Advanced नहीं दिया है, तब भी बिहार के एक बड़े कॉलेज में एडमिशन का मौका मिल सकता है. मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी MIT में BTech और BPharma कोर्स में दाखिला BCECE और JEE Main के जरिए होता है.
Top BTech College Admission: MIT में कैसे पाएं एडमिशन?
MIT मुजफ्फरपुर में 4 साल के दो यूजी कोर्स BTech और BPharma उपलब्ध हैं. इन यूजी कोर्स में एडमिशन Bihar Combined Entrance Competitive Examination यानी BCECE के माध्यम से होता है. यह परीक्षा Bihar Combined Entrance Competitive Examination Board करवाता है.
जो छात्र यहां दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें BCECE की Screening और Main परीक्षा में शामिल होना होता है. इसके बाद BCECE द्वारा कराई जाने वाली काउंसलिंग में भाग लेना पड़ता है.
MIT Muzaffarpur Course Details: इन यूजी कोर्स में एडमिशन
MIT में अंडरग्रेजुएट कोर्स के तहत कई BTech ब्रांच उपलब्ध हैं. इसमें बायोमेडिकल एंड रोबोटिक्स इंजीनियरिंग में 60 सीटें, केमिकल टेक्नोलॉजी (लेदर टेक्नोलॉजी) में 30 सीटें, सिविल इंजीनियरिंग में 60 सीटें, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 60 सीटें हैं.
| कोर्स | सीटें |
|---|---|
| बायोमेडिकल एंड रोबोटिक्स इंजीनियरिंग | 60 |
| केमिकल टेक्नोलॉजी (लेदर टेक्नोलॉजी) | 30 |
| सिविल इंजीनियरिंग | 60 |
| कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग | 60 |
| इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 60 |
| इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग | 40 |
| इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) | 60 |
| मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 60 |
| बैचलर ऑफ फार्मेसी (बी.फार्मा) | 100 |
इसके अलावा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 60 सीटें, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में 40 सीटें, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) में 60 सीटें और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 60 सीटें हैं. बीटेक के अलावा बैचलर ऑफ फार्मेसी (BPharma) में 100 सीटें उपलब्ध हैं.
MIT Muzaffarpur Admission Eligibility: क्या चाहिए योग्यता?
इस कॉलेज में एडमिशन के लिए छात्र का 12वीं पास होना जरूरी है. 10+2, इंटरमीडिएट या इसके बराबर की परीक्षा पास होना अनिवार्य है. जो छात्र अभी 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं, वे भी प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. हालांकि उनका एडमिशन प्रोविजनल माना जाएगा.
काउंसलिंग के समय 12वीं पास होने का प्रमाण देना जरूरी होगा. अगर छात्र बाद में अयोग्य पाया जाता है, तो उसका एडमिशन रद्द किया जा सकता है. इसलिए सभी डॉक्यूमेंट्स सही और ओरिजिनल होने चाहिए. एडमिशन की डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट- mitmuzaffarpur.org पर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: जेईई मेन के स्कोर पर इन टॉप NITs में ले सकते हैं एडमिशन, यहां देखें लिस्ट
