Admission Alert 2026: बारहवीं के बाद रखें टेक्सटाइल इंडस्ट्री में कदम

भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री देश की अर्थव्यवस्था का एक मजबूत स्तंभ है. यह कृषि के बाद दूसरा सबसे बड़ा रोजगार देने वाला क्षेत्र है और भारत को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाता है. आप अगर बेहतरहीन संभावनाओं वाली इस इंडस्ट्री में करियर बनाना चाहते हैं, तो भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय के तहत आनेवाले स्वायत्त संस्थान सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल स्कूल ऑफ टेक्सटाइल एंड मैनेजमेंट में विभिन्न यूजी एवं पीजी कोर्सेज में प्रवेश लेकर आगे की राह बना सकते हैं...

Admission Alert 2026: सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल स्कूल ऑफ टेक्सटाइल एंड मैनेजमेंट में टेक्सटाइल इंडस्ट्री में करियर राह बनाने वाले विभिन्न कोर्सेज में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है. बारहवीं के बाद आप अगर एक अलहदा राह की तलाश में हैं, तो टेक्सटाइल इंडस्ट्री का रुख कर सकते हैं. भारत में कपड़ा उद्योग एक व्यापक कार्यक्षेत्र है. वित्त वर्ष 2025-26 में देश के कपड़ा निर्यात में पिछले वर्ष की तुलना में 2.1 प्रतिशत को बढ़ोतरी दर्ज की गयी और यह लगभग 3.16 लाख करोड़ तक पहुंच गया. यह कृषि के बाद दूसरा सबसे बड़ा रोजगार प्रदाता क्षेत्र है, आप बारहवीं के बाद टेक्सटाइल की पढ़ाई कर इसमें आगे बढ़ सकते हैं.

टेक्सटाइल के बीएससी व बीबीए कोर्स में लें प्रवेश

बीएससी टेक्सटाइल एंड फैशन : यह तीन वर्षीय डिग्री कोर्स है और इसमें चार वर्षीय ऑनर्स डिग्री लेने का भी विकल्प है. प्रवेश के लिए भारत के किसी मान्यताप्राप्त बोर्ड से विज्ञान विषयों (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स या बायोलॉजी)/ वोकेशनल विषय के तौर पर टेक्सटाइल के साथ कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं पास या समकक्ष योग्यता रखनेवाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं.
बीएससी टेक्निकल टेक्सटाइल : इस तीन वर्षीय डिग्री /चार वर्षीय ऑनर्स) में प्रवेश के लिए विज्ञान विषयों (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स या बायोलॉजी) के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों में बारहवीं पास होना आवश्यक है.
बीबीए टेक्सटाइल बिजनेस एनालिटिक्स : इस (तीन वर्षीय डिग्री /चार वर्षीय ऑनर्स) कोर्स में प्रवेश के लिए किसी भी स्ट्रीम में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं पास अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं.
बीएससी टेक्सटाइल एवं अपेरल डिजाइन : इस डिग्री कोर्स में भी दो विकल्प हैं, तीन वर्ष में छात्र टेक्सटाइल एवं अपेरल डिजाइन में बीएससी डिग्री लेकर कोर्स से एग्जिट कर सकते हैं और चार वर्ष कोर्स करके ऑनर्स डिग्री हासिल करने का भी विकल्प है. इस कोर्स में प्रवेश के लिए किसी भी विषय से 50 प्रतिशत अंकों में बारहवीं करने वाले आवेदन कर सकते हैं.

पीजी र्कोसेज में भी है दाखिले का मौका

छात्र इस संस्थान से टेक्सटाइल मैनेजमेंट/ अपेरल मैनेजमेंट/ रिटेल मैनेजमेंट/ टेक्निकल टेक्सटाइल मैनेजमेंट/ टेक्सटाइल बिजनेस एनालिटिक्स में एमबीए कर सकते हैं. इसके अलावा टेक्सटाइल एवं अपेरल साइंस के एमएससी प्रोग्राम में भी एडमिशन के लिए आवेदन मांगे गये हैं.
योग्यता : एमबीए में प्रवेश के लिए किसी भी विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों में ग्रेजुएशन होना चाहिए. एमएससी के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन आवश्यक है. अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें.

आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानें

ऑफलाइन या ऑनलाइन दोनों में से किसी एक विकल्प से आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए संस्थान की वेबसाइट में मौजूद नोटिफिकेशन देखें.
अंतिम तिथि : 30 अप्रैल, 2026.
विवरण देखें : https://svpistm.ac.in/images/documents/PROSPECTUS-2026-2027.pdf

यह भी पढ़ें : Admission Alert 2026 : एनआईटी दुर्गापुर से करें सोशल वर्क में मास्टर्स, अन्य कोर्सेज में भी ले सकते हैं एडमिशन 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Singh Parihar

Senior Copywriter, 15 years experience in journalism. Have a good experience in Hindi Literature, Education, Travel & Lifestyle...

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >