Admission Counseling Mistakes: एडमिशन का सीजन आते ही छात्रों के बीच अफरा-तफरी मच जाती है. परीक्षा पास करना एक चुनौती है, लेकिन सही कॉलेज पाने के लिए काउंसलिंग (Counseling) की प्रक्रिया को सही से पूरा करना उससे भी बड़ी चुनौती है. JoSAA हो, NEET हो या कोई स्टेट लेवल काउंसलिंग, छोटी सी गलती भी आपके साल भर की मेहनत खराब कर सकती है. आइए जानते हैं वो 10 गलतियां, जो काउंसलिंग (Admission Counseling Mistakes) के समय स्टूडेंट्स को नहीं करना चाहिए.
Admission Counseling Mistakes:
रिसर्च की कमी
सबसे बड़ी गलती (Admission Counseling Mistakes) यह है कि छात्र सीधे काउंसलिंग पोर्टल पर जाकर कॉलेज चुनना शुरू कर देते हैं. आपको पहले से पता होना चाहिए कि आपकी रैंक पर पिछले साल कौन से कॉलेज मिले थे. कॉलेजों की रैंकिंग, उनकी लोकेशन और वहां की फैसिलिटी के बारे में पहले से लिस्ट बना लें.
चॉइस फिलिंग में लापरवाही
चॉइस फिलिंग काउंसलिंग का सबसे अहम हिस्सा है. कई छात्र सिर्फ 2-3 टॉप कॉलेज भरकर छोड़ देते हैं. अगर आपकी रैंक वैसी नहीं है, तो आपको कोई सीट अलॉट नहीं होगी. हमेशा अपनी पसंद के कॉलेज को ऊपर रखें और नीचे उन कॉलेजों को भी शामिल करें जहां आपकी रैंक के हिसाब से मिलने की संभावना ज्यादा हो.
लॉक करना भूल जाना
काउंसलिंग में सभी ऑप्शन भरने के बाद उन्हें Lock करना अनिवार्य होता है. कई छात्र इसे सेव करके छोड़ देते हैं और लॉक करना भूल जाते हैं. हालांकि कई पोर्टल इसे ऑटो-लॉक कर देते हैं, लेकिन अपनी तरफ से इसे चेक करना और प्रिंट आउट लेना सबसे सेफ रहता है.
4. पासवर्ड और लॉगिन डिटेल्स शेयर करना
इंटरनेट कैफे वाले या किसी अनजान दोस्त को अपना पासवर्ड कभी न दें. अगर किसी ने आपकी चॉइस लिस्ट में छेड़छाड़ कर दी, तो आपको मनचाहा कॉलेज नहीं मिलेगा. अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड को प्राइवेट रखें.
फ्लोट, फ्रीज और स्लाइड ऑप्शन को न समझना
काउंसलिंग में अक्सर तीन ऑप्शन होते हैं:
- Freeze: जब आप मिली हुई सीट से खुश हैं और उसे पक्का करना चाहते हैं.
- Float: आप मिली हुई सीट को हाथ में रखते हुए अगले राउंड में बेहतर कॉलेज ढूंढना चाहते हैं.
- Slide: आप उसी कॉलेज में बेहतर ब्रांच चाहते हैं. इनका सही मतलब न जानने की वजह से कई छात्र अच्छी सीट खो देते हैं.
6. डॉक्यूमेंट्स की तैयारी में देरी
रिजल्ट आने के बाद नहीं, बल्कि परीक्षा खत्म होते ही अपने डॉक्यूमेंट तैयार कर लें. जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate), आय प्रमाण पत्र, और डोमिसाइल (Domicile) जैसे डॉक्यूमेंट अक्सर पुराने होने पर रिजेक्ट हो जाते हैं. काउंसलिंग के समय नए और सही फॉर्मेट वाले डॉक्यूमेंट्स ही अपलोड करें.
राउंड मिस कर देना
काउंसलिंग (Admission Counseling Mistakes) कई राउंड में होती है. कुछ स्टूडेंट पहले राउंड में सीट न मिलने पर निराश होकर अगले राउंड ट्रैक करना छोड़ देते हैं. कई बार आखिरी राउंड (जैसे मॉप-अप राउंड या स्पॉट राउंड) में कम रैंक पर भी अच्छी सीटें मिल जाती हैं. हर राउंड के शेड्यूल पर ध्यान रखना चाहिए.
फीस जमा करने में देरी
सीट अलॉट होने के बाद एक निर्धारित समय के भीतर ‘सीट एक्सेप्टेंस फीस’ जमा करनी होती है. अगर आप एक घंटा भी लेट हुए, तो आपकी सीट रद्द कर दी जाएगी और आप पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर हो सकते हैं.
सिर्फ ब्रांच या कॉलेज के पीछे भागना
कुछ छात्र सिर्फ IIT या NIT के नाम के पीछे भागते हैं और बहुत खराब ब्रांच ले लेते हैं. वहीं कुछ सिर्फ कंप्यूटर साइंस के चक्कर में बहुत ही लो-लेवल कॉलेज चुन लेते हैं. हमेशा कॉलेज की ब्रांड वैल्यू और ब्रांच की फ्यूचर ग्रोथ के बीच एक बैलेंस बनाकर चलना चाहिए.
दूसरों की देखा-देखी करना
ज्यादातर स्टूडेंट्स दूसरों को देख कर गलत डिसीजन ले लेते हैं. आपके दोस्त की रैंक, उसकी आर्थिक स्थिति और उसकी रुचि अलग हो सकती है. हमेशा अपनी पसंद और अपनी रैंक के हिसाब से ही कॉलेज चुनना चाहिए.
यह भी पढ़ें: JEE Advanced 2026: IIT में एंट्री के लिए क्या हैं नियम? जानें एलिजिबिलिटी और एडमिशन क्राइटेरिया
