पहले ही दिन IIT BHU के 17 छात्रों की लगी लॉटरी, मिला 1 करोड़ का पैकेज

Best College Admission: हाई टेक्निकल एजुकेशन, रिसर्च और इनोवेशन के लिए फेमस है आईआईटी बीएचयू. यहां देश-विदेश से स्टूडेंट्स पढ़ने के लिए आते हैं. नामी कंपनियों में प्लेसमेंट और अच्छे करियर के मौके मिलने के कारण IIT BHU स्टूडेंट्स की पहली पसंद बनती जा रही है. 2025 के प्लेसमेंट सेशन के पहले ही दिन 17 स्टूडेंट्स को 1 करोड़ का पैकेज मिला है.

Best College Admission Episode 21: IIT BHU देश के पुराने और पॉपुलर IITs में से एक है. यह बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी का हिस्सा है, जो अपने बेहतरीन पढ़ाई, प्लेसमेंट और कैंपस लाइफ के लिए जाना जाता है. यहां से पढ़ें वाले स्टूडेंट्स कोअच्छी कंपनियों में जॉब के मौके मिलते हैं. NIRF रैंकिंग 2025 में इंजीनियरिंग कैटेगरी में आईआईटी बीएचयू को 10वां रैंक मिला है. अगर आपका सपना भी देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने का है, तो IIT BHU एक अच्छा ऑप्शन है. आइए बेस्ट कॉलेज एडमिशन (Best College Admission) सीरिज के एपिसोड 21 में हम आईआईटी बीएचयू के एडमिशन प्रोसेस को जानेंगे. 

कोर्स डिटेल्स 

कोर्ससमयावधिप्रवेश परीक्षा
BTech4 सालJEE Advanced
BArch5 सालJEE Advanced (AAT)
MTech2 सालGATE
MSc2 सालIIT JAM
MBA2 सालCAT
PhD3-5 सालGATE/ NET/JRF

योग्यता (Eligibility) क्या होनी चाहिए? 

  • 12वीं पास होना (फिजिक्स, केमिस्ट्री मैथ्स के साथ) जरूरी है. 
  • जनरल कैटेगरी के लिए कम से कम 75% नंबर होना चाहिए. 
  • JEE Advanced के लिए उम्र और अटेम्प्ट की लिमिट भी होती है.  

Best College Admission: IIT BHU प्लेसमेंट स्ट्रक्चर 

आईआईटी बीएचयू वाराणसी में प्लेसमेंट का रिकॉर्ड हमेशा अच्छा देखा गया है. यहां के स्टूडेंट्स को नेशनल और इंटरनेशनल कंपनियों से नौकरियों के ऑफर मिलते हैं. इस इंस्टीट्यूट में Deloitte, Adobe, Amazon, Oracle, TCS, DRDO और Flipkart जैसे कई टॉप कंपनियां स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आती है. 2025-26 के सेशन में स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज 1.67 करोड़ रुपये का देखा गया है. प्लेसमेंट सेशन के पहले ही दिन IIT BHU के 17 स्टूडेंट्स को 1 करोड़ से ज्यादा का पैकेज मिला है.

IIT BHU Placement 2025-26 Check Here

IIT BHU BTech कटऑफ 

ब्रांच का नामजनरल (General)
कंप्यूटर साइंस (CSE)1350
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग 2500
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 3493
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 6525
केमिकल इंजीनियरिंग 7435
सिविल इंजीनियरिंग 9145
माइनिंग इंजीनियरिंग12572

यह भी पढ़ें: CSE ब्रांच के लिए फेमस है NIT सुरथकल, जानें क्या है एडमिशन प्रोसेस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >