12वीं के बाद IIT दिल्ली में लेना चाहते हैं एडमिशन, जानें प्लेसमेंट और कटऑफ डिटेल्स

Best College Admission: टॉप इंस्टीट्यूट में से एक है इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली, जहां एडमिशन पाना अपने-आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. आईआईटी दिल्ली में बीटेक कोर्स में एडमिशन लेने के लिए JEE Advanced एग्जाम पास करना पड़ता है.

Best College Admission Episode 22: भारत में जब भी टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों की बात आती है, तो IIT Delhi का नाम सबसे पहले आता है. दिल्ली के स्थित यह इंस्टीट्यूट न केवल अपनी बेहतरीन पढ़ाई, बल्कि शानदार प्लेसमेंट और कैंपस लाइफ के लिए भी पूरी दुनिया में फेमस है. NIRF रैंकिंग 2025 में आईआईटी दिल्ली को इंजीनियरिंग की कैटेगरी में 2 रैंक मिला है. Google और Microsoft जैसी टॉप कंपनी कैंपस में प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आते हैं.

2025 में इस कॉलेज के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग ब्रांच में 126 कटऑफ गया है. वहीं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में कटऑफ 605 देखा गया है. आइए बेस्ट कॉलेज एडमिशन (Best College Admission) सीरिज के एपिसोड 22 में IIT दिल्ली के एडमिशन प्रोसेस को जानेंगे और प्लेसमेंट ऑफर के बारे में भी जानेंगे. 

कोर्स डिटेल्स 

  • BTech 
  • MTech 
  • MSc 
  • MBA
  • PhD 
  • BDes 

Best College Admission: IIT दिल्ली एडमिशन प्रोसेस 

IIT दिल्ली में बीटेक में एडमिशन लेने के लिए सबसे पहले JEE Main एग्जाम पास करना पड़ता है. इसमें टॉप रैंक करने वाले स्टूडेंट JEE Advanced परीक्षा के लिए क्वालिफाई होते हैं. IIT Delhi में सीट पाने के लिए आपको जेईई एडवांस्ड ऑल इंडिया रैंक (AIR) लाना पड़ता है. इसके बाद JoSAA काउंसलिंग में भाग लेना होता है, जिसमें आप अपनी पसंद की ब्रांच सिलेक्ट कर सकते हैं. 

IIT दिल्ली बीटेक अनुमानित कटऑफ 

ब्रांच का नामसंभावित क्लोजिंग रैंक (General) 
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE)100 – 115
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 550 – 600
मैथ्स एंड कंप्यूटिंग 400 – 450
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 1700 – 1800
केमिकल इंजीनियरिंग2300 – 2500
सिविल इंजीनियरिंग 3800 – 4200
टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी 6000 – 6500

प्लेसमेंट स्ट्रक्चर 

दिसंबर 2025 के डेटा के अनुसार, आईआईटी दिल्ली के छात्रों ने प्लेसमेंट के मामले में काफी आगे हैं. 2025 में 1275 से ज्यादा जॉब ऑफर्स हुए हैं. साथ ही  इस साल 300 से ज्यादाप्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) भी मिले हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 33% ज्यादा हैं. नामी कंपनियां जैसे Google, Microsoft, Amazon, JP Morgan और Goldman Sachs आईआईटी दिल्ली के स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आते हैं. 

IIT Delhi Placement 2025 Check Here

एडमिशन के लिए जरूरी योग्यता (Eligibility)

  • स्टूडेंट का 12वीं पास होना अनिवार्य है. 
  • 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ (PCM) मुख्य विषय होने चाहिए. 
  • 12वीं बोर्ड में कम से कम 75% मार्क्स (SC/ST के लिए 65%) या टॉप 20 परसेंटाइल में होना जरूरी है. 

यह भी पढ़ें: पहले ही दिन IIT BHU के 17 छात्रों की लगी लॉटरी, मिला 1 करोड़ का पैकेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >