BHU नहीं तो क्या? ये हैं पूर्वांचल की 5 टॉप यूनिवर्सिटी, कम फीस में करें BA BCom BSc

BHU Replacement Colleges: उत्तर प्रदेश के टॉप विश्वविद्यालय की बात करें तो बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) का नाम सबसे ऊपर आता है. बीएचयू में यूजी कोर्स में एडमिशन के लिए चार राउंड की कट ऑफ लिस्ट जारी हो चुकी है. ऐसे में जो छात्र बीएचयू में एडमिशन नहीं ले पाए हैं उन्हें पूर्वांचल क्षेत्र के 5 विश्वविद्यालयों के बारे में पता होना जरूरी है.

BHU Replacement Colleges: उत्तर प्रदेश के टॉप विश्वविद्यालयों में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) का नाम सबसे ऊपर आता है. BHU में UG कोर्स के लिए चार राउंड की कट ऑफ लिस्ट जारी हो चुकी है. ऐसे में जो छात्र BHU में एडमिशन नहीं ले पाए हैं, उनके लिए पूर्वांचल क्षेत्र के कुछ महत्वपूर्ण विश्वविद्यालयों के विकल्प हैं. ये विकल्प न केवल अच्छे शैक्षिक अवसर प्रदान करते हैं बल्कि छात्र जीवन को सफल बनाने में मददगार भी हैं.

BHU Replacement Colleges DDU: गोरखपुर विश्वविद्यालय

दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी, जिसे पहले Gorakhpur University कहा जाता था, पूर्वांचल क्षेत्र का प्रमुख शैक्षिक संस्थान है. यह विश्वविद्यालय UG, PG और रिसर्च कोर्सेस में एडमिशन प्रदान करता है. यहां शिक्षा की गुणवत्ता और शोध के अवसर छात्रों के लिए आकर्षक हैं. यूनिवर्सिटी में लाइब्रेरी, आधुनिक लैब्स और खेलकूद की सुविधाएं भी मौजूद हैं, जो छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं.

JNCU बलिया यूनिवर्सिटी

पूर्वांचल क्षेत्र के बलिया जिला में जननायक चंद्रशेखर यूनिवर्सिटी छात्रों की पहली पसंद है. यहां यूजी पीजी के कई कोर्स उपलब्ध हैं. इसमें एडमिशन लेने के लिए यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट jncu.ac.in पर जाना होगा. जेएनसीयू में लोकप्रिय पाठ्यक्रम एमए, बीएससी (एग्रीकल्चरल), एमएससी हैं.

JNCU Admission 2025 Fees Structure

MGKVP वाराणसी

वाराणसी में ही महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ को बीएचयू का सबसे बड़ा रिप्लेसमेंट कहा जाता है. बनारस में हायर एजुकेशन के लिए बीएचयू के बाद छात्र सबसे ज्यादा MGKVP के लिए आवेदन करते हैं. काशी विद्यापीठ से सैकड़ों कॉलेज संबद्ध है. यहां यूजी पीजी के कई कोर्स बेहद कम फीस में कराए जाते हैं.

वीर बहादूर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी

वाराणसी के करीब जौनपुर में Veer Bahadur Singh Purvanchal University पूर्वांचल का एक बड़ा और महत्वपूर्ण शैक्षिक केंद्र है. इस यूनिवर्सिटी से संबद्ध कई कॉलेज मऊ, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी और आजमगढ़ जिले में हैं. यहां छात्र सिर्फ किताबों का ज्ञान ही नहीं बल्कि व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त कर सकते हैं.

महाराजा सुहेलदेव यूनिवर्सिटी आजमगढ़

महाराजा सुहेलदेव यूनिवर्सिटी आजमगढ़ में स्थित एक स्टेट लेवल यूनिवर्सिटी है. इसके संबद्ध महाविद्यालय उत्तर प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र के दो जिलों, आजमगढ़ और मऊ में फैले हुए हैं. इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- msdsu.ac.in पर जाना होगा.

यह भी पढ़ें: BHU ने इन छात्रों के लिए जारी किया नोटिस, Practical Test के लिए जाने से पहले देखें डिटेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >