CSE ब्रांच के लिए फेमस है NIT सुरथकल, जानें क्या है एडमिशन प्रोसेस

Best College Admission: इंजीनियरिंग में एंट्री के लिए NIT सुरथकल में इंजीनियरिंग ब्रांच में एडमिशन पूरी तरह से मेरिट और रैंक के आधार पर होता है. एडमिशन के लिए JEE Main एग्जाम पास करना पड़ता है. Google और Amazon जैसी टॉप कंपनी यहां छात्रों को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आती है.

Best College Admission Episode 20: एनआईटी सुरथकल (NIT Surathkal), जिसे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कर्नाटक (NITK) भी कहा जाता है. यह  भारत के सबसे बेहतरीन इंजीनियरिंग कॉलेजों में से एक है. एनआईटी सुरथकल  पढ़ाई के साथ-साथ  प्लेसमेंट और कैंपस लाइफ के लिए फेमस है. इस कॉलेज में  कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) ब्रांच के लिए कटऑफ काफी हाई रहती है.

NIRF रैंकिंग 2025 में इंजीनियरिंग के कैटेगरी में इस NIT को 17वां रैंक मिला है. आइए बेस्ट कॉलेज एडमिशन (Best College Admission) सीरिज के एपिसोड 20 में एनआईटी सुरथकल के एडमिशन प्रोसेस को जानेंगे. साथ ही यहां के प्लेसमेंट रिकॉर्ड के बारे में भी जानेंगे. 

कोर्स डिटेल्स 

एनआईटी सुरथकल (NITK) में केवल बीटेक ही नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग, साइंस और मैनेजमेंट के क्षेत्र में कई बेहतरीन कोर्सेज उपलब्ध हैं. BTech कोर्स यहां का सबसे पॉपुलर कोर्स है, जो 4 साल का होता है. इसमें एडमिशन JEE Main के जरिए होता है. इस कोर्स के  प्रमुख ब्रांच हैं: 

  • कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE)
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)
  • इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT)
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन (ECE)
  • इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स (EEE)
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • सिविल इंजीनियरिंग
  • केमिकल इंजीनियरिंग
  • माइनिंग इंजीनियरिंग
  • मेटलर्जिकल एंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग

बीटेक के लिए अनुमानित कटऑफ

ब्रांचअन्य स्टेट होम स्टेट 
कंप्यूटर साइंस (CSE)1,800 – 2,8002,700 – 3,000
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)2,600 – 3,5003,500 – 4,000
इलेक्ट्रॉनिक्स (ECE)5,300 – 5,6005,500 – 6,500
मैकेनिकल इंजीनियरिंग12,000 – 14,00011,000 – 15,000
सिविल इंजीनियरिंग25,000 – 28,00028,000 – 39,000

 Best College Admission: एडमिशन प्रोसेस 

NIT सुरथकल में BTech में एडमिशन लेने के लिए आपको सबसे पहले JEE Main एग्जाम पास करना पड़ता है. जेईई मेन में अच्छा स्कोर करने पर JoSAA काउंसलिंग के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होता है. इसमें आप अपने पसंद के कॉलेज और ब्रांच चुन सकते हैं. इस काउंसलिंग में आपकी रैंक, कैटेगरी और सिलेक्ट की गई ब्रांच के बेसिस पर सीट मिलती है. एडमिशन रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए स्टूडेंट कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट nitk.ac.in चेक कर सकते हैं. 

NIT सुरथकल प्लेसमेंट डिटेल्स 

एनआईटी (NIT) सुरथकल का कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) ब्रांच अपने शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है. CSE ब्रांच के स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज लगभग 55 लाख का देखा गया है. यहां टॉप कंपनियां जैसे Google, Microsoft, Oracle, Amazon, Cisco और Goldman Sachs स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आती है. इसके अलावा IT और AI ब्रांच का परफॉरमेंस भी लगभग एक जैसा रहती है.

यह भी पढ़ें: टॉप 10 में आता है ये IIT, जानें कितनी रैंक पर मिलेगा एडमिशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >