IIT गुवाहाटी में नौकरियों की बौछार, जानें क्या है कटऑफ और एडमिशन प्रोसेस

Best College Admission: आईआईटी गुवाहाटी में पढ़ाई के साथ-साथ स्टूडेंट्स को बेहतर प्लेसमेंट ऑफर भी दिया जाता है. यहां बीटेक कोर्स में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स को JEE Advanced एग्जाम पास करना पड़ता है.

Best College Admission Episode 17: अगर आपका सपना है देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई करने का, तो इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गुवाहाटी एक बेहतरीन ऑप्शन है. NIRF रैंकिंग 2025 में इंजीनियरिंग के कैटेगरी में इस कॉलेज को 8वां रैंक मिला है. यह IIT अब सिर्फ पढ़ाई के लिए नहीं, बल्कि अपने शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड की वजह से भी चर्चा में है.

हर साल यहां से लाखों स्टूडेंट्स बड़ी-बड़ी कंपनियों में जॉब लेकर निकलते हैं. आइए बेस्ट कॉलेज एडमिशन (Best College Admission) सीरिज के एपिसोड 17 में IIT गुवाहाटी के एडमिशन प्रोसेस को जानेंगे. साथ ही यहां के प्लेसमेंट रिकॉर्ड के बारे में भी जानेंगे. 

 कोर्स डिटेल्स

IIT Guwahati केवल इंजीनियरिंग (BTech) के लिए नहीं है. यहां कई तरह के कोर्से उपलब्ध हैं:

  • अंडरग्रेजुएट: BTech और BDes (डिजाइन)
  • पोस्टग्रेजुएट: MTech, MSc, MDes और MBA
  • PhD.

Best College Admission: एडमिशन प्रोसेस 

आईआईटी गुवाहाटी में बीटेक कोर्स में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को मुख्य रूप से दो एग्जाम पास करने होते है- 

  • JEE Main 
  • JEE Advanced  

जेईई मेन में टॉप रैंक लाने वाले स्टूडेंट्स ही जेईई एडवांस्ड की परीक्षा दे सकते हैं. JEE Advanced क्लियर करने के बाद JoSAA काउंसलिंग के जरिए सीट अलॉटमेंट होती है. इसमें आप अपनी पसंद की ब्रांच चुन सकते हैं. एडमिशन रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए स्टूडेंट्स कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट iitg.ac.in चेक कर सकते हैं. 

आईआईटी गुवाहाटी कटऑफ 

ब्रांच (Specialization)क्लोजिंग रैंक (General Category)
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग 792
डेटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस 1078

मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग
1276
इलेट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन (ECE)1829
इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग 2195
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 4892
केमिकल इंजीनियरिंग 6053
इंजीनियरिंग फिजिक्स 6274
केमिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी 8383
सिविल इंजीनियरिंग 9021
बायोसाइंस एंड बायोइंजीनियरिंग10727

प्लेसमेंट स्ट्रक्चर

IIT गुवाहाटी (Best College Admission) अपने प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है. 2025 में इस कॉलेज ने नया रिकॉर्ड बनाया है.  यहां हाईएस्ट प्लेसमेंट पैकेज 1.25 करोड़ रुपये का देखा गया है. IIT गुवाहाटी के प्लेसमेंट में Google, Microsoft, Groww और Infosys जैसी टॉप कंपनियां शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें: टॉप रैंक से शानदार प्लेसमेंट तक, जानें IIT कानपुर का कटऑफ और एडमिशन डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >