BTech कॉलेज में 524 कंपनियों से आए जॉब ऑफर, 96 लाख का हाईएस्ट प्लेसमेंट पैकेज

Best BTech College MNNIT Allahabad: कैंपस प्लेसमेंट की बात आती है तो सबसे ऊपर नाम IITs और IIMs का आता है. हालांकि, यूपी के एक कॉलेज ने अपने प्लेसमेंट सेशन में कई IITs और IIMs को पीछे छोड़ दिया है. इस कॉलेज में 524 कंपनियों से जॉब ऑफर मिले हैं वहीं, हाईएस्ट प्लेसमेंट 96 लाख का रहा है.

Best BTech College MNNIT Allahabad: इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया चल रही है. ऐसे में बेस्ट कॉलेज का पता लगाना हो तो कॉलेज प्लेसमेंट को अच्छे से समझ लें. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में स्थित मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNNIT Allahabad) में इस साल का BTech में प्लेसमेंट रिकॉर्ड शानदार रहा है. यहां 524 कंपनियों से जॉब ऑफर मिले हैं.

MNNIT Allahabad का प्लेसमेंट रिकॉर्ड

कैंपस प्लेसमेंट के मामले में अक्सर IIT और IIM का नाम सबसे पहले लिया जाता है. लेकिन MNNIT Allahabad ने इस बार ऐसा प्रदर्शन किया है कि इसकी चर्चा हर जगह हो रही है. कॉलेज के ताजा प्लेसमेंट डेटा के अनुसार कुल 524 कंपनियों ने कैंपस में हिस्सा लिया.

इस कॉलेज में BTech से लेकर MTech, MCA और MBA तक के छात्रों को नौकरी के कई बेहतरीन अवसर मिले. यही वजह है कि इंजीनियरिंग की काउंसलिंग में शामिल छात्र इस कॉलेज को गंभीरता से देख रहे हैं.

MNNIT Allahabad में BTech का प्लेसमेंट रिकॉर्ड

BTech के सभी ब्रांच मिलाकर कुल 914 छात्र प्लेसमेंट के लिए पात्र थे. इनमें से 794 छात्रों को नौकरी मिली. कुल 1058 जॉब ऑफर मिले और ओवरऑल प्लेसमेंट प्रतिशत 86.87% रहा. औसत पैकेज 19.24 लाख रुपये सालाना दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम पैकेज 5 लाख, मीडियन पैकेज 12.74 लाख और हाईएस्ट पैकेज 96 लाख रुपये सालाना रहा.

विवरणआंकड़े
योग्य छात्र914
प्लेस्ड छात्र794
कुल जॉब ऑफर1058
प्लेसमेंट प्रतिशत86.87%
औसत पैकेज19.24 LPA
मीडियन पैकेज12.74 LPA
हाईएस्ट पैकेज96 LPA
कुल कंपनियां524


ये भी पढ़ें: कंप्यूटर साइंस नहीं, इस ब्रांच ने मारी बाजी, NIT में मिला 72 लाख का Highest Package

MNNIT Allahabad में ब्रांच वाइज प्लेसमेंट

अगर ब्रांच वाइज आंकड़ों पर नजर डालें तो Computer Science & Engineering सबसे आगे रही. इस ब्रांच में 350 योग्य छात्रों में से 312 छात्रों का प्लेसमेंट हुआ. कुल 445 ऑफर मिले. औसत पैकेज 28.19 लाख रुपये और हाईएस्ट पैकेज 96 लाख रुपये सालाना रहा.

ब्रांचप्लेसमेंट %औसत पैकेज (LPA)हाईएस्ट पैकेज (LPA)
Computer Science & Engineering89.14%28.1996
Electronics & Communication86.27%21.5363.78
Electrical Engineering90.59%15.5563.78
Production & Industrial70.21%10.4617.03
Mechanical Engineering88.06%9.8523
Chemical Engineering90.57%9.8323
Biotechnology53.30%8.1410.04
Civil Engineering95.00%8.0320.45

वहीं Civil Engineering का प्लेसमेंट प्रतिशत 95% रहा, जबकि Electrical Engineering और Chemical Engineering ने भी 90% से ज्यादा प्लेसमेंट हासिल किया. Electronics & Communication Engineering का औसत पैकेज 21.53 लाख रुपये रहा, जो काफी आकर्षक माना जा रहा है.

MNNIT Allahabad Placement 2025-26 Check Statistics

MCA, MTech और MBA छात्रों का भी अच्छा प्लेसमेंट


MNNIT Allahabad Placement Course Wise

सिर्फ BTech ही नहीं, दूसरे कोर्स के छात्रों का प्रदर्शन भी अच्छा रहा. MCA में 70.54% छात्रों का प्लेसमेंट हुआ और औसत पैकेज 15.57 लाख रुपये रहा. MTech का औसत पैकेज 10.37 लाख रुपये रहा. MBA छात्रों का प्लेसमेंट प्रतिशत 88.33% दर्ज किया गया, जबकि MSc छात्रों को भी अच्छे अवसर मिले.

ये भी पढ़ें: एक पिज्जा की कीमत में इस सरकारी मेडिकल कॉलेज में ले सकते हैं एडमिशन


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >