Best BTech College: कई टॉप IITs से आगे निकला राजस्थान का ये कॉलेज, 64 लाख का हाईएस्ट प्लेसमेंट

Best BTech College: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है. ऐसे में जो छात्र राजस्थान में रहकर इंजीनियरिंग करना चाहते हैं वो बेस्ट कॉलेज के बारे में जान लें. राजस्थान के बेस्ट बीटेक कॉलेज की बात करें तो जयपुर में स्थित एनआईटी का नाम सबसे ऊपर आता है.

Best BTech College: जो छात्र राजस्थान में रहकर इंजीनियरिंग करना चाहते हैं वो बेस्ट कॉलेज के बारे में जान लें. राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद कॉलेज एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. राजस्थान के बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज की बात करें तो मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNIT Jaipur) का नाम सबसे ऊपर आता है.

Best BTech College: बेस्ट कॉलेज पता करना जरूरी

इंजीनियरिंग में करियर बनाने का सोच रहे हैं तो बेस्ट कॉलेज का चुनाव सबसे ज्यादा जरूरी है. ऐसा ही एक कॉलेज है जिसका प्लेसमेंट रिकॉर्ड कई IITs से बेहतर हो गया है. इस कॉलेज के बारे में यहां विस्तार से जान सकते हैं.

MNIT जयपुर प्लेसमेंट रिकॉर्ड

इंजीनियरिंग कोर्स के लिए मशहूर मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNIT) जयपुर का प्लेसमेंट रिकॉर्ड शानदार है. यहां का प्लेसमेंट पिछले सेशन में कई आईआईटी से बेहतर देखा गया है. जयपुर के मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग के कई कोर्स मौजूद है. यहां मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 84 छात्रों को प्लेसमेंट सेशन में टॉप मिली है.

यूजी और पीजी में इंजीनियरिंग के कई ब्रांच हैं. खास बात ये हैं कि हर ब्रांच में प्लेसमेंट के लिए जॉब ऑफर्स आते हैं. एमएनआईटी जयपुर में प्लेसमेंट के लिए कई मल्टी नेशनल कंपनियां हिस्सा ले चुकी हैं. कई कंपनियां तो ऐसी थीं, जो पहली बार भर्ती करने आई थीं.

64 लाख का हाईएस्ट प्लेसमेंट

मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNIT) जयपुर में पिछले सेशन में हाईएस्ट प्लेसमेंट 64 लाख रुपये का देखा गया है. एमएनआईटी जयपुर में TCS, Infosys और Wipro जैसी कंपनियों में प्लेसमेंट रिकॉर्ड देखे गए हैं.

ये भी पढ़ें: NEET छात्रों की बल्ले बल्ले, बिहार में 7 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, बढ़ेंगी एमबीबीएस की सीटें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >