Computer Science में 1.2 करोड़ का प्लेसमेंट, IIT कानपुर को मिले 49 PPO देकर

Best BTech Branch Computer Science: आईआईटी कानपुर में इस साल का प्लेसमेंट रिकॉर्ड शानदार रहा है. यहां एक ब्रांच है जो हर मोर्चे पर आगे निकल गई है. Computer Science Engineering में 1 करोड़ 20 लाख का पैकेज मिला है.

Best BTech Branch in IIT Kanpur: आईआईटी कानपुर का नाम देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजोंं में शामिल है. यह कॉलेज अपने कैंपस प्लेसमेंट की वजह से इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की पसंद बन जाता है. आइए IIT Kanpur के प्लेसमेंट रिकॉर्ड को करीब से देखते हैं.

Best BTech Branch: कंप्यूटर साइंस का जलवा

आईआईटी कानपुर में BTech CSE के कुल 136 स्टूडेंट्स में से 122 को जॉब मिल गई, यानी 89.7% प्लेसमेंट रेट. ये पूरे कैंपस में सबसे ऊंचा नंबर है. इतना ही नहीं, 49 स्टूडेंट्स को तो कैंपस में आने से पहले ही PPO यानी प्री-प्लेसमेंट ऑफर मिल चुका था.

ब्रांचप्लेसमेंट %एवरेज CTCहाईएस्ट CTC
BTech CSE89.7%41.84 लाख रुपये120.00 लाख रुपये
BTech EE77.3%30.07 लाख रुपये106.00 लाख रुपये
BS-SDS75.9%25.54 लाख रुपये66.14 लाख रुपये
BTech CHE69.2%22.89 लाख रुपये57.00 लाख रुपये
BS-MTH68.3%29.47 लाख रुपये83.28 लाख रुपये
BTech ME63.7%21.33 लाख रुपये66.14 लाख रुपये
BTech AE62.5%18.19 लाख रुपये34.00 लाख रुपये
BTech CE56.3%18.78 लाख रुपये60.00 लाख रुपये
BTech MSE53.7%21.69 लाख रुपये45.20 लाख रुपये
BTech BSBE49.1%21.74 लाख रुपये47.00 लाख रुपये

IIT कानपुर में एवरेज प्लेसमेंट

सिर्फ नौकरी मिलना ही काफी नहीं, पैसा भी देखना पड़ता है ना. CSE का एवरेज पैकेज 41.84 लाख रुपये सालाना है, जो किसी भी दूसरी ब्रांच से कोसों आगे है. मीडियन CTC भी 30.86 लाख है, यानी ये सिर्फ कुछ टॉपर्स की वजह से हाई नहीं है, बल्कि ज्यादातर स्टूडेंट्स को अच्छा पैकेज मिल रहा है. और हाईएस्ट पैकेज तो 120 लाख यानी एक करोड़ बीस लाख रुपये तक पहुंच गया है.

IIT Kanpur Placement 2026 Details Check Here

Electrical Engineering को भी कम मत आंकिए. 198 स्टूडेंट्स में से 153 को जॉब मिली, 77.3% प्लेसमेंट रेट के साथ. 63 PPO के साथ EE ने भी दिखा दिया कि इंडस्ट्री को इनकी भी उतनी ही जरूरत है.

ये भी पढ़ें: IIT BHU में 1228 प्लेसमेंट ऑफर, 1.67 करोड़ का हाईएस्ट पैकेज, ये कंपनियां देती हैं जॉब ऑफर

BTech BSBE ब्रांच रहा थोड़ा कम

BTech BSBE यानी बायोलॉजिकल साइंसेज एंड बायोइंजीनियरिंग का प्लेसमेंट रेट सबसे कम, 49.1% रहा. हालांकि इसका एवरेज पैकेज 21.74 लाख है, जो बुरा नहीं है, बस प्लेसमेंट पर्सेंटेज थोड़ा कमजोर दिखता है.


IIT Kanpur Placement पर डिटेल्स

अन्य ब्रांच का हाल

BTech Chemical, Mechanical, Aerospace, Civil और Materials साइंस जैसी कोर ब्रांचेज का प्लेसमेंट रेट 50-70% के बीच घूम रहा है. BTech CHE का 69.2%, BTech ME का 63.7%, BTech AE का 62.5% और BTech CE का 56.3% रहा. पैकेज भी ठीक-ठाक हैं, 18 से 23 लाख के बीच एवरेज.

Data Science और Math वालों का अच्छा प्लेसमेंट

अब बात करते हैं छोटी लेकिन दमदार ब्रांचेज की. BS-SDS यानी Data Science वालों का प्लेसमेंट रेट 75.9% रहा और एवरेज पैकेज 25.54 लाख है. वहीं BS-MTH यानी मैथ्स वालों ने 68.3% प्लेसमेंट के साथ 29.47 लाख का एवरेज पैकेज बटोरा. साइज में छोटी ब्रांच होने के बावजूद इनका परफॉर्मेंस काबिले तारीफ है.

ये भी पढ़ें: IIT Kanpur का सबसे डिमांडिंग BTech ब्रांच, Google से मिला जॉब ऑफर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >