Admission in Kota: कोटा में एडमिशन शुरू, देशभर से पहुंच रहे स्टूडेंट और पेरेंट्स

Admission in Kota: कोटा के एलन करियर इंस्टीट्यूट में एडमिशन के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर स्टूडेंट्स को फीस में 90 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप भी दी जा रही है. शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों में पिछले एक सप्ताह में हुए ओरिएंटेशन सेशंस में हजारों स्टूडेंट्स पेरेंट्स शामिल हुए हैं.

Admission in Kota: कोटा कोचिंग इंस्टिट्यूट की ओर से नये सेशन की शुरुआत की जा रही है. नये बैच के एडमिशन की तारीख की घोषित के साथ ही बड़ी संख्या में छात्रों और उनके अभिभावकों का आना शुरू हो गया है. सभी यहां एडमिशन लेने के लिए दौड़ लगा रहे हैं. यहां के अधिकांश कोचिंग संस्थानों में बैच शुरू हो रहे हैं.इस कारण देशभर से स्टूडेंट और पेरेंट्स कोटा पहुंच रहे हैं.

ओरिएंटेशन सेशंस में जुटे स्टुडेंट और पेरेंट्स

कोटा के एलन करियर इंस्टीट्यूट में एडमिशन के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर स्टूडेंट्स को फीस में 90 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप भी दी जा रही है. शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों में पिछले एक सप्ताह में हुए ओरिएंटेशन सेशंस में हजारों स्टूडेंट्स पेरेंट्स शामिल हुए हैं. कोटा शहर के आमजन कोचिंग संस्थानों के साथ मिलकर स्टूडेंट्स की केयरिंग पर फोकस कर रहे हैं. यहां आने वाले स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को परिवार जैसा माहौल देने के साथ ही बेस्ट इकोसिस्टम दिया जा रहा है. यही कारण है कि एडमिशन में भी उत्साह नजर आ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >