7th Pay Commission: Agniveer के लिए रेलवे लाया नौकरी का खास ऑफर, टेस्ट में दीं ये दो सहूलियतें

7th Pay Commission, Agniveer Recruitment 2023: अग्निवीर भर्ती में रेलवे द्वारा एक खास ऑफर आया है, जिसके तहत रेलवे भर्ती से पे लेवल-1 और पे लेवल-2 और उससे ऊपर के नॉन गैजेटे़ड पद पर उन अग्निवीरों को जिन्होंने सेना में सफलतापूर्वक चार साल पूरे कर लिए है

7th Pay Commission Jobs 2023: भारत सरकार के भारतीय सेना में कम अवधि के लिए बहाली की नई योजना की शुरुआत की है, जिसका नाम है अग्निपथ स्कीम (agnipath scheme). अग्निपथ स्कीम (agnipath scheme) के माध्यम से अब आठवीं, 10वीं व 12वीं पास युवाओं को सेना के तीनों अंगों थल सेना, जल सेना और नौसेना में अग्निवीर (Agniveer) के रूप में 4 साल तक पेशेवर सैनिक के रूप में सेवा देने का मौका मिलेगा.

इस भर्ती में रेलवे द्वारा एक खास ऑफर आया है, जिसके तहत रेलवे भर्ती (Railway Recruitment Boards/Railway Recruitment Cells) से पे लेवल-1 और पे लेवल-2 और उससे ऊपर के नॉन गैजेटे़ड पद पर उन अग्निवीरों को जिन्होंने सेना में सफलतापूर्वक चार साल पूरे कर लिए हैं:

संयुक्त निदेशक यू के तिवारी के अनुसार विभिन्न गैर-राजपत्रित पदों के लिए सीधी भर्ती कोटा के विरुद्ध रेलवे में अग्निवीरों को स्तर 1 में 10% और स्तर 2 और उससे ऊपर के स्तर पर 5% का क्षैतिज आरक्षण (क्षैतिज आरक्षण (Horizontal Reservation) के तहत ऊर्ध्वाधर श्रेणियों से एक विशेष वर्ग जैसे- महिलाओं, बुजुर्गों, ट्रांसजेंडर समुदाय और विकलांग व्यक्तियों आदि को निकालकर आरक्षण दिया जाता है) प्रदान किया जा सकता है, बशर्ते वे पदों के लिए अपेक्षित पात्रता आवश्यकता को पूरा करते हों. साथ ही PwBD, भूतपूर्व सैनिकों और CCAAs के मामले में क्षैतिज आरक्षण की प्रकृति का होगा.

अग्निवीरों को मिलेगी शारीरिक दक्षता परीक्षा से छूट

इसके अलावा जहां भी लागू हो, अग्निवीरों को शारीरिक दक्षता परीक्षा से छूट दी जाएगी.

पहले बैच के लिए पाँच वर्ष की आयु में छूट

अग्निवीरों के पहले बैच के लिए पाँच वर्ष की आयु में छूट और अग्निवीरों के बाद के बैचों के लिए तीन वर्ष की छूट विभिन्न समुदायों के लिए निर्धारित मौजूदा आयु सीमा से अधिक प्रदान की जाएगी, जिसमें लेवल -1 और लेवल -2 और उससे ऊपर के पदों के लिए अनुसूचित जाति. ST, OBC और EWS शामिल हैं.

अग्निवीर जिन्होंने सफलतापूर्वक चार वर्ष की सेवा अवधि पूरी कर ली है, इस भर्ती के लिए रेलवे भर्ती एजेंसियों (Railway Recruitment Boards/Railway Recruitment Cells) द्वारा जारी केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना के खिलाफ आवेदन कर सकते हैं (दस्तावेजी प्रमाण प्रस्तुत किया जाना है) समय-समय पर निर्धारित सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करने के अधीन पे लेवल-1 (पूर्व में ग्रेड ‘डी’) और लेवल-2 और उससे ऊपर के गैर-राजपत्रित पदों के लिए. न भरी गई रिक्तियों को आगे बढ़ाया नहीं जाएगा अर्थात कमी होने की स्थिति में संयुक्त योग्यता सूची में रिक्त स्थानों को अन्य से भरा जाएगा.

जानें कितनी होगी फीस

चार वर्ष का अपना पूर्ण कार्यकाल पूरा कर चुके अग्निवीरों से रु. 250 केवल रेलवे भर्ती एजेंसियों द्वारा आयोजित भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए जो वास्तव में लिखित परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उन्हें वापस करने के प्रावधान के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >