मनोचिकित्सक बनकर संवारें अपना करियर

विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर विश्वास किया जाये तो भारत की छह प्रतिशत से अधिक आबादी किसी न किसी रूप में इसी मानसिक समस्या से प्रभावित है. अगर संख्या की दृष्टि से देखें तो तनाव से प्रभावित आबादी सात करोड़ से अधिक ठहरती है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर विश्वास किया जाये तो भारत की छह प्रतिशत से अधिक आबादी किसी न किसी रूप में इसी मानसिक समस्या से प्रभावित है. अगर संख्या की दृष्टि से देखें तो तनाव से प्रभावित आबादी सात करोड़ से अधिक ठहरती है. देश में इतनी बड़ी आबादी का मानसिक विकार के कारण गैर उत्पादक होना वाकई चिंता का विषय कहा जा सकता है. इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि ऐसे रोगियों को अपनी मानसिक समस्या का अहसास तक नहीं होता. एक कारण यह भी है कि इनके उपचार के लिए देश में मनोवैज्ञानिकों, मनोचिकित्सकों आदि की जबर्दस्त कमी है.

क्या काम है मनोवैज्ञानिकों का

मानसिक असंतुलन या अवसाद से ग्रस्त लोगों को उनकी परेशानियों से उबरने में मदद करना और सोच की दिशा को सामान्य बनाने का प्रयास ऐसे विशेषज्ञों द्वारा किया जाता है. यह उपचार मेडिकल साइंस से संचालित उपचार की भांति नहीं, बल्कि उनके व्यवहार यानी सोच, समझ और चिंतन की प्रक्रिया में धीरे-धीरे बदलाव लाकर किया जाता है. व्यवहार सामान्य करने, समायोजन सुधारने और खोया हुआ आत्मविश्वास वापस लाने में भी ये विशेषज्ञ मददगार सिद्ध होते हैं.

साइकोलॉजी और साइकोएनालिसिस में फर्क

साइकोलॉजी या मनोविज्ञान विषय का लक्ष्य मानव मस्तिष्क द्वारा विभिन्न परिस्थितियों में लिए जाने वाले निर्णयों और व्यवहार का विश्लेषण करना है. जबकि साइकोएनालिसिस एक ऐसी प्रणाली है, जिसमें निहित विभिन्न तकनीकों/पद्धतियों का इस्तेमाल कर यह जानने का प्रयास किया जाता है कि किन्हीं विशेष स्थितियों में मानव मस्तिष्क द्वारा किसी खास तरह का फैसला, अन्य विकल्पों के होने के बावजूद कैसे लिया गया. इस दौरान व्यक्ति को हीन/असहाय होने की भावनाओं से उबारने का प्रयास भी किया जाता है. किन्हीं मजबूरियों के कारण दबाई गई इच्छाओं और आकांक्षाओं से उपजे अवसाद को समझने और उसके प्रभाव का विश्लेषण करने की कोशिश भी काउंसलिंग के दौरान की जाती है. वास्तव में, अचेतन दिमाग में बसी बातों या यादों के महत्व को समझते हुए उपचार की दिशा का निर्धारण किया जाता है.

नियुक्तियां

इनके लिए हॉस्पिटल, एनजीओ, थेरेपी सेंटर, काउंसलिंग सेंटर, यूनिवर्सिटी, स्कूल, औद्योगिक इकाइयों आदि में काउंसलर के तौर पर नौकरी के अवसर हो सकते हैं. इसके अलावा सोशल वेलफेयर संस्थाएं, रक्षा क्षेत्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जेलों आदि में भी ऐसे प्रशिक्षित लोग नियुक्त किए जाते हैं. करियर के शुरुआती दौर में किसी नामी मनोवैज्ञानिक/काउंसलर के साथ रहकर काफी कुछ व्यावहारिक प्रशिक्षण लिया जा सकता है. इस पेशे को किताबी शिक्षा से नहीं, बल्कि मानसिक समस्याओं से ग्रस्त/विभिन्न बुरी आदतों या लत के शिकार लोगों आदि के उपचार के दौरान सीखा जा सकता है. बाद में अन्य प्रकार के विशेष कोर्स करके अपनी पेशेवर योग्यता को बढ़ाया जा सकता है. इसके बाद स्वतंत्र रूप से काउंसलर के तौर पर काम भी किया जा सकता है.

कौशल

शांत और धैर्यवान व्यक्तित्व का होना बेहद जरूरी

मानवीय भावनाओं पर आधारित सोच एवं रोगी के व्यवहार को समझने में दिलचस्पी

लोगों को अवसाद से उबरने में मदद करने का जज्बा

समाज कल्याण की भावना

मानव व्यवहार की सैद्धांतिक और व्यावहारिक बुनियादी समझ

रोगियों/तनावग्रस्त लोगों की बातें सुनने और विश्लेषण करने की क्षमता

संस्थान

दिल्ली यूनिवर्सिटी, दिल्ली

यूनिवर्सिटी ऑफ लखनऊ,

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, अलीगढ़

दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, आगरा

पटना यूनिवर्सिटी, पटना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >