UP Police Constable Exam 2024 देने से पहले जान लें पेपर पैटर्न, लास्ट मिनट की गलतियों से बचें

UP Police Constable Exam 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के 60 हजार 244 पदों पर आवेदन किए जा चुके हैं. ये परीक्षा 17 और 18 फरवरी को आयोजित की जाएगी. यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट करना होगा.

UP Police Constable Exam 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 लिखित परीक्षा 17 और 18 फरवरी को आयोजित की जाएगी. यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती (UP Police Constable Bharti) की लिखित परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक जारी कर दिया गया है. अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर लॉगइन करें.

Also Read: UBI SO Recruitment 2024: यूनियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 606 पद, 23 फरवरी 2024 तक आवेदन का मौका

UP Police Constable Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट करना होगा.

  • वेबसाइट के होम पेज पर प्रवेश पत्र जारी होते ही लिंक एक्टिव हो जायेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा.

  • अब आपको लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट करना होगा.

  • जानकारी सबमिट करते ही आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं.

  • बता दें कि कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए राज्य भर में 3 हजार से अधिक एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं. परीक्षा का आयोजन भर्ती बोर्ड की ओर से जारी गाइडलाइंस के तहत किया जाएगा.

UP Police Constable Exam 2024: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा 2024 शिफ्ट टाइम

उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी दोनों दिन दो-दो पालियों में ली जाएगी. पहली शिफ्ट दिन के 10 बजे से दोपह र12 बजे तक और दूसरी यानी ईवनिंग शिफ्ट दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक चलेगी. हर शिफ्ट में 12,04,360 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे. अभ्यर्थियों को एग्जाम टाइम से करीब दो घंटे पहले सेंटर पर पहुंचने की सलाह दी गई है.

UP Police Constable Exam 2024: जानें पेपर पैटर्न

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 ऑनलाइन न होकर पेन-पेपर मोड में आयोजित कराई जाएगी. उत्तर प्रदेश पुलिस रिटेन एग्जाम ऑब्जेक्टिव टाइप में आयोजित कराई जाएगी. प्रश्न के सभी उत्तर ओएमआर शीट में भरने होंगे. कांस्टेबल एग्जाम में 300 अंकों के कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे. इस पेपर को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा. एक प्रश्न के गलत होने पर 0.5 अंक कट किए जाएंगे. ऐसे में किसी प्रश्न को तुक्के में करें. सही प्रश्न का सही उत्तर हल करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >