स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में टेक्निशियन अप्रेंटिस के लिए करें आवेदन

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) ने टेक्निशियन अप्रेंटिस के पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. कुल 100 पदों पर भर्तियां होंगी. इन पदों को आईआईएससीओ स्टील प्लांट बर्नपुर में अलग-अलग विषयों के लिए अनुबंध पर भरा जायेगा. इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा.

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) ने टेक्निशियन अप्रेंटिस के पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. कुल 100 पदों पर भर्तियां होंगी. इन पदों को आईआईएससीओ स्टील प्लांट बर्नपुर में अलग-अलग विषयों के लिए अनुबंध पर भरा जायेगा. इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. 17 मार्च तक इन पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है.

टेक्निशियन अप्रेंटिस, कुल पद : 100 (अनारक्षित : 41)

(पदों का विवरण विषयानुसार)

इलेक्ट्रिकल, पद : 20

मेकेनिकल, पद : 20

मेटलर्जी, पद : 30

केमिकल, पद : 10

सिविल, पद : 10

इंस्ट्रूमेंटेशन, पद : 10

योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिप्लोमा प्राप्त होना चाहिए.

बीई/बीटेक या उच्च योग्यता धारक उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के योग्य नहीं है.

आयु सीमा : आयु सीमा : न्यूनतम 18 और अधिकतम 28 वर्ष.

अधिकतम आयु में एससी/एसटी उम्मीदवारों को पांच वर्ष और ओबीसी श्रेणी के आवेदकों को तीन वर्ष की छूट दी जायेगी.

दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु में दस वर्ष की छूट का प्रावधान किया गया है.

चयन प्रक्रिया

योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/ शॉर्टलिस्ट कर किया जायेगा.

आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने के लिए कोई शुल्क देय नहीं है.

आवेदन प्रक्रिया

वेबसाइट (https://portal.mhrdnats.gov.in) पर लॉगइन करें. होमपेज खुलने पर नीचे अनाउंसमेंट बॉक्स के नीचे मोर अनाउंसमेंट लिंक पर क्लिक करें.

ऐसा करने पर एक नया वेबपेज खुल जायेगा. यहां विज्ञापन शीर्षक Advertisement for Engagement of Technician Apprentices at SAIL-ISP . Last date 17-Mar-2020 लिंक दिया गया है.

इस पर क्लिक करते ही रिक्त पदों से संबंधित जारी किया गया विज्ञापन खुल जायेगा. इसे सावधानी पूर्वक पढ़ें और पदों के अनुसार अपनी योग्यता की जांच करें.

अब ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विज्ञापन में दिए वेबलिंक (https://portal.mhrdnats.gov.in/boat/commonRedirect/registermenunew! registermenunew. action) पर क्लिक करें.

इसके बाद एक ऑनलाइन आवेदन पत्र खुल जायेगा. इसे विज्ञापन में दिए दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरा भरें और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >