SSC CGL Exam 2022: इस परीक्षा में होना चाहते हैं शामिल तो जल्द करें आवेदन, ऐसी है चयन प्रक्रिया

SSC CGL Exam 2022: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ओर से आयोजित होनेवाले कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट अभ्यर्थियों के बीच यह बेहद लोकप्रिय परीक्षा है. ग्रुप बी व ग्रुप सी के लगभग 20,000 पद भरे जायेंगे.

SSC CGL Exam 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (एसएससी) आपके लिए एक सुनहरा मौका लेकर आया है. भारत सरकार के मंत्रालयों, विभागों, संगठनों, विभिन्न संवैधानिक निकायों, सांविधिक निकायों/ न्यायालयों में आदि में ग्रुप बी एवं सी के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होनेवाले एसएससी कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) एग्जामिनेशन, 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. एसएससी की ओर जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस परीक्षा के माध्यम से तकरीबन 20,000 रिक्तियां भरी जायेंगी. एसएससी ने इस बार परीक्षा के पैटर्न में भी बदलाव किया है. अब चार टियर की परीक्षा के बदले सिर्फ दो टियर में चयन प्रक्रिया पूरी की जायेगी. आप अगर इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, तो 8 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं.

आप बन सकते हैं

इस परीक्षा के माध्यम से ग्रुप बी के तहत इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट डिपार्टमेंट (सीएजी इंडिया) में असिस्टेंट ऑडिटर, असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट सर्विस, इंटेलिजेंस ब्यूरो, रेल मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, एएफएचक्यू, इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, अन्य मंत्रालयों व विभागों में असिस्टेंट/ असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, सीबीआई में इंस्पेक्टर (सेंट्रल एक्साइज), सीबीआई में सब इंस्पेक्टर, सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय में जूनियर स्टेटिस्टिकल ऑफिसर समेत कई अन्य पदों पर बहाली की जाती है. वहीं ग्रुप सी के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में ऑडिटर, अकाउंटेंट, जूनियर अकाउंटेंट, टैक्स असिस्टेंट, अपर डिवीजन क्लर्क आदि के पद भरे जाते हैं.

Also Read: World Tourism Day: 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस, ऐसे शुरू करें इस क्षेत्र में भविष्य का सफर
योग्यता के बारे में जानें

असिस्टेंट ऑफिसर/ असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर के लिए आवश्यक योग्यता मान्यताप्राप्त यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से बैचलर डिग्री एवं वांछनीय योग्यता चार्टर्ड अकाउंटेंट या कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट या कंपनी सेक्रेटरी या एमकॉम या मास्टर इन बिजनेस स्टडीज या एमबीए (फाइनेंस) या मास्टर इन बिजनेस इकोनॉमिक्स मांगी गयी है. जूनियर स्टेटिस्टिकल ऑफिसर के लिए किसी भी विषय में बैचलर डिग्री के साथ बारहवीं में मैथमेटिक्स में कम से कम 60 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं. अन्य सभी पदों के लिए बैचलर डिग्री होनी चाहिए. ऐसे अभ्यर्थी, जो ग्रेजुएशन अंतिम वर्ष की परीक्षा दे रहे हैं, वे भी इस आवेदन कर सकते हैं. पद के अनुसार निर्धारित आयु सीमा जानने के लिए नोटिफिकेशन देखें.

ऐसी है चयन प्रक्रिया

एसएससी सीजीएल एग्जामिनेशन, 2022 में कंप्यूटर आधारित परीक्षा दो स्तरों टियर-I एवं टियर-II में आयोजित की जायेगी. टियर-I में जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीटयूड, इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन के क्रमश : 50-50 अंक के 25-25 प्रश्न पूछे जायेंगे. यह परीक्षा एक घंटे की होगी. टियर- I में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे. इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन को छोड़कर अन्य प्रश्न अंग्रेजी और हिंदी दोनों में होंगे. इस स्तर पर निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है, प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.50 अंक काट लिये जायेंगे. टियर-II के पैटर्न एवं पद के अनुसार चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानने के लिए नोटिफिकेशन देखें.

ऐसे करें आवेदन

  • स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन करना है.

  • अंतिम तिथि : 8 अक्तूबर, 2022.

  • आवेदन शुल्क : अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के तौर पर 100 रुपये का भुगतान करना है.

  • विवरण देखें : https://ssc.nic.in/SSCFileServer/Portal Management/UploadedFiles/notice_CGLE_17092022.pdf

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >