Sarkari Naukri-Result 2024 Live: बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के लिए यहां से करें अप्लाई

Sarkari Naukri-Result 2024 Live, Sarkari Result 2024, Sarkari Naukri Job 2024 Notification, Jharkhand High Court Vacancy, BPSC, West Bengal Police Bharti: सरकारी नौकरी पाने की इच्छा कई युवाओं को है. इसके लिए वो जी तोड़ मेहनत भी कर रहे हैं. हम आपको परीक्षाओं के रिजल्ट, सरकारी वैकेंसी 2024 से जुड़े अपडेट दे रहे हैं.

Live Updates
12:53 PM. 6 Mar 24 12:53 PM. 6 Mar

DRDO करेगा अप्रेंटिस के पदों पर बहाली

DRDO Apprentice Recruitment 2024: एडवांस्ड सिस्टम्स लेबोरेटरी (एएसएम), एपीजे अब्दुल कलाम के मिसाइल कांप्लेक्स डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) की एक प्रमुख प्रयोगशाला है. एएसएम ने ग्रेजुएट, टेक्नीशियन (डिप्लोमा) और ट्रेड अप्रेंटिस के कुल 90 पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं. अप्रेंटिस की अवधि एक वर्ष है.

12:52 PM. 6 Mar 24 12:52 PM. 6 Mar

नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने मांगे डिप्टी मैनेजर के पदों पर आवेदन

एनटीपीसी लिमिटेड को विभिन्न विभागों में डिप्टी मैनेजर के 110 पदों पर अनुभवी पेशेवरों की तलाश है. पात्रता शर्तों को पूरा करनेवाले उम्मीदवार इन पदों के लिए 8 मार्च, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं.

11:34 AM. 6 Mar 24 11:34 AM. 6 Mar

Sarkari Naukri-Result 2024 Live: कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन का रिजल्ट घोषित

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे ने आज, 6 मार्च, 2024 को कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन (CEED) परिणाम 2024 जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिज़ाइन (CEED 2024 में उपस्थित हुए हैं, वे परीक्षा पोर्टल, ceed.iitb.ac.in पर जा सकते हैं और अपना परिणाम देख सकते हैं.

11:05 AM. 6 Mar 24 11:05 AM. 6 Mar

Sarkari Naukri-Result 2024 Live: महाराष्ट्र पुलिस के कॉन्सटेबल के लिए करें आवेदन

महाराष्ट्र पुलिस ने कॉन्सटेबल के पदों के लिए बंपर भर्तियां निकाली है. इसके द्वारा हजारों वैकैंसी भरी जाएगी. इसके लिए एप्लीकेशन प्रोसेस मंगलवार के शुरू की जाएगी. जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वो एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होने के बाद अप्लाई कर सकते हैं. यूपी, झारखंड और पश्चिम बंगाल के बाद अब महाराष्ट्र में भी कॉन्सटेबल के पद पर बंपर भर्तियां निकली हैं. महाराष्ट्र पुलिस ने कॉन्सटेबल के बंपर पदों पर भर्ती का नोटिस कुछ दिन पहले जारी किया था. इन वैकेंसी के लिए आवेदन 5 मार्च 2024 दिन मंगलवार से शुरू हो चुके हैं.

7:08 AM. 6 Mar 24 7:08 AM. 6 Mar

Sarkari Naukri-Result 2024 Live: झारखंड उच्च न्यायालय में निकली अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के पदों के लिए नियुक्ति

झारखंड उच्च न्यायालय ने अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. जो उम्मीदवार इच्छुक हैं और झारखंड एचसी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट jharhandhighcourt.nic.in पर जाना होगा और आवेदन पत्र जमा करना होगा. शेड्यूल के अनुसार, आवेदन विंडो 1 मार्च को खुलेगी और ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2024 है.

7:07 AM. 6 Mar 24 7:07 AM. 6 Mar

Sarkari Naukri-Result 2024 Live: झारखंड हाई कोर्ट कर रहा है असिस्टेंट पदों पर भर्ती

झारखंड उच्च न्यायालय, रांची द्वारा कुल असिस्टेंट के 55 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है. इन के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 फरवरी 2024 से शुरू हो चुकी है. जो भी अभ्यर्थी स्नातक उत्तीर्ण हैं और उन्हें कंप्यूटर एवं टाइपिंग का ज्ञान है वे इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकेंगे.

7:07 AM. 6 Mar 24 7:07 AM. 6 Mar

Sarkari Naukri-Result 2024 Live: बिहार में निकली इन पदों पर बंपर नियुक्ति

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने हेडमास्टर और हेड टीचर के पद के लिए 46,000 से अधिक रिक्तियों के लिए एक अधिसूचना जारी की है. आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया 11 मार्च से शुरू होगी.

7:07 AM. 6 Mar 24 7:07 AM. 6 Mar

Sarkari Naukri-Result 2024 Live: राजस्थान सरकार द्वारा हो रही है बंपर नियुक्ति

राजस्थान स्थानीय स्वशासन (LSG) ने सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 मार्च से शुरू कर दी है. योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट lsg.urban.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthangov.in पर 24 मार्च 2024 तक रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

7:07 AM. 6 Mar 24 7:07 AM. 6 Mar

Sarkari Naukri-Result 2024 Live: दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ एसआई के पद पर हो रही है नियुक्ति

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा, 2024 में उप-निरीक्षक के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. पंजीकरण प्रक्रिया भी ssc.gov.in पर शुरू हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 मार्च है.

7:06 AM. 6 Mar 24 7:06 AM. 6 Mar

Sarkari Naukri-Result 2024 Live: JSSC ने जारी किया झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट

झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 परीक्षाफल 5 मार्च 2024 को जारी कर दिये हैं. जारी परीक्षाफल में खान निरीक्षक, कनीय अभियंता, स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर के पदों पर मेधा सह विकल्प के आधार पर अनुक्रमांकवार परीक्षाफल प्रकाशित किये गये हैं. परीक्षा परिणामों को झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग की बेवसाइट पर देखा जा सकता है.

7:06 AM. 6 Mar 24 7:06 AM. 6 Mar

Sarkari Naukri-Result 2024 Live: यूपीएससी लिए बढ़ी आवेदन की आखिरी तारीख

संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक 2024 पंजीकरण तिथि बढ़ा दी है. सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 मार्च, 2024 तक है. उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

7:06 AM. 6 Mar 24 7:06 AM. 6 Mar

Sarkari Naukri-Result 2024 Live: कांस्टेबल पद के लिए निकली बंपर नियुक्ति

पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) ने पश्चिम बंगाल पुलिस में कांस्टेबल के पद के लिए आवेदन अधिसूचित किया है. आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 5 अप्रैल है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट prb.wb.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >