Live Updates

Sarkari Result Exam 2024 LIVE: बिहार, झारखंड में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें आवेदन से लेकर सबकुछ

Sarkari Result Exam 2024 LIVE: नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना. लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, बिहार, एमपी जैसे हिंदी भाषी राज्योॆ में राज्य सरकार ने भी कई पदों पर नियुक्तियां निकाली हैं. एजुकेशन से जुड़े तमाम ताजा खबरों के अपडेट के लिए इस लिंक पर बने रह सकते हैं.

6:39 PM. 11 Jan 24 1:09 PM. 11 Jan

यूपी में जूनियर इंजीनियर समेत अन्य पदों पर निकली भर्ती

उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज (Uttar Pradesh University of Medical Sciences, UPUMS) की ओर से विभिन्न पदों पर जॉब का मौका दे रहा है. इसके तहत, स्टेनोग्राफर, लाइब्रेरियन, जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर, जूनियर मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

6:39 PM. 11 Jan 24 1:09 PM. 11 Jan

जल्द रिलीज होगा सीटीईटी परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा या CTET 2024 जनवरी परीक्षा के परीक्षा शहर की जानकारी पर्चियां और एडमिट कार्ड जल्द ही जारी करने की उम्मीद है.

6:39 PM. 11 Jan 24 1:09 PM. 11 Jan

रेलवे में 10वीं पास के लिए निकलीं बंपर नियुक्ति 

रेलवे भर्ती सेल, उत्तर रेलवे आरआरसी, उत्तर रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन आज 11 जनवरी, 2024 को बंद कर देगा. जो उम्मीदवार प्रशिक्षु पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आरआरसी, उत्तर रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं.

6:39 PM. 11 Jan 24 1:09 PM. 11 Jan

बिहार कृषि विभाग ने निकाली बंपर नियुक्ति, 15 जनवरी से करें अप्लाई

बिहार लोक सेवा आयोग, बीपीएससी ने ब्लॉक कृषि अधिकारी और अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती अभियान संगठन में 1051 पदों को भरेगा. इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू होगी और 28 जनवरी, 2024 को समाप्त होगी.

3:12 PM. 11 Jan 24 9:42 AM. 11 Jan

NEET PG 2024 के लिए ऐसे कर सकेंगे अप्लाई

नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) की ओर से नीट पोस्ट-ग्रेजुएट 2024 के लिए पंजीकरण कभी भी शुरू हो सकते हैं. रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद कैंडिडेट आधिकारीक वेबसाइट nbe.edu.in या natboard.edu.in पर जाकर आवेदन भर सकेंगे.

10:07 PM. 10 Jan 24 4:37 PM. 10 Jan

MAH BPEd CET 2024 के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

एमएएच बीपीएड सीईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है. स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने एमएएच बीपीएड के लिए आवेदन प्रक्रिया को आज यानी 10 जनवरी 2024 से शुरू कर दिया है.

10:07 PM. 10 Jan 24 4:37 PM. 10 Jan

KCET 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आवेदन प्रक्रिया

कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने 10 जनवरी, 2024 को KCET 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET) 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं.

8:35 PM. 10 Jan 24 3:05 PM. 10 Jan
8:35 PM. 10 Jan 24 3:05 PM. 10 Jan

Sarkari Result Exam 2024 LIVE: कब जारी होगा झारखंड सीजीएल का एडमिट कार्ड

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JGGLCCE) के लिए तारीख की घोषणा कर दी है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ग्रेजुएट लेवल परीक्षा (JSSC CGL Exam 2023) का आयोजन 28 जनवरी और 4 फरवरी को होगी. JSSC ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर 09 जनवरी 2024 को परीक्षा की संशोधित तिथि जारी कर दी है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in से एग्जाम शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं.

JSSC CGL 2023 Exam: कब जारी होगा झारखंड सीजीएल का एडमिट कार्ड? जानें परीक्षा की नई तारीख

8:35 PM. 10 Jan 24 3:05 PM. 10 Jan

Sarkari Result Exam 2024 LIVE: इग्नू बीएड आंसर की जारी

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने इग्नू बीएड आंसर की 2023 जारी की है। जो उम्मीदवार बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in के माध्यम से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं.

IGNOU B.Ed Answer Key 2023: इग्नू बीएड प्रवेश परीक्षा की आंसर की जारी, ऐसे करें चेक

1:21 PM. 10 Jan 24 7:51 AM. 10 Jan

Sarkari Result Exam 2024 LIVE: ग्रुप सी के पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी 

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने ग्रुप सी के विभिन्न पदों की प्रतियोगी परीक्षा 2023 के शारीरिक परीक्षण के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है. योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.

12:56 PM. 10 Jan 24 7:26 AM. 10 Jan

Sarkari Result Exam 2024 LIVE: डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए निकली वैकेंसी 

नौकरी के कई अवसरों में डाटा एंट्री ऑपरेटर भी एक है. यह जॉब, कॉलेज ड्राप आउट को सबसे ज्यादा सूट करती है. यहां तक ​​कि 10+2 फेल भी इस नौकरी के लिए ट्राय कर सकते हैं हालांकि कॉलेज ड्रॉपआउट इस नौकरी के लिए उपयुक्त उम्मीदवार होंगे. कई छोटी और मीडियम साइज की कंपनियों को डाटा एंट्री ऑपरेटर की जरूरत होती है. यहां आपको केवल एक ही स्किल की जरूरत है, वह है अच्छी टाइपिंग स्पीड. आपको प्रति मिनट 40 से 50 शब्द टाइप करने में सक्षम होना चाहिए.

12:56 PM. 10 Jan 24 7:26 AM. 10 Jan

Sarkari Result Exam 2024 LIVE: सरकारी इंश्योरेंस कंपनी में निकली नियुक्ति 

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (यूआईआईसी) 8 जनवरी को सहायक पद के लिए ऑनलाइन भर्ती आवेदन विंडो बंद कर देगा. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in पर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. पहले असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 जनवरी थी.

मुख्य बातें

Sarkari Result Exam 2024 LIVE: नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना. लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, बिहार, एमपी जैसे हिंदी भाषी राज्योॆ में राज्य सरकार ने भी कई पदों पर नियुक्तियां निकाली हैं. एजुकेशन से जुड़े तमाम ताजा खबरों के अपडेट के लिए इस लिंक पर बने रह सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >