Sarkari Naukri Result 2021 Live Updates: 10वीं और 12वां पास छात्रों के लिए निकली है 10,000 से भी ज्यादा पदों पर नियुक्ति, ऐसे कर सकते हैं आवेदन
Sarkari Result 2021, Sarkari Naukri Job 2021 Live, RRB NTPC Exam Result 2021, Sarkari Naukri 10th 12th Pass, indian Navy, air force, indian Army, UP Police and other govt job notification – Sarkari Naukri-Result 2021 Live Updates: सरकारी नौकरी पाने की इच्छा आज के दौर के सैकड़ों युवा कर रहे हैं. बैंकिंग, रेलवे और एसएससी जैसी संस्थाओं में अपना भविष्य बनाने के लिए कई युवा मेहनत कर रहे हैं. कई विभागों द्वारा नियुक्ति निकाली गई हैं. दसवीं और बारहवीं पास छात्रों के लिए सौकड़ों नौकरियां छात्रों का इंतजार कर रही हैं. इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा भी कई आवेदन मांगे गए हैं. यहां देखें सरकारी नौकरी से जुड़ी हर अपडेट
Sarkari Naukri Result 2021 Live Updates: 10वीं और 12वां पास छात्रों के लिए निकली है 10,000 से भी ज्यादा पदों पर नियुक्ति, ऐसे कर सकते हैं आवेदन
Live Updates
2:50 PM. 24 Apr 219:20 AM. 24 Apr
सेल ने 46 पदों पर निकाली हैं नौकरियां
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर झारखंड, ओडिशा और मध्य प्रदेश में स्थित विभिन्न खदान परिसरों में संचालित अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में 46 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.
2:10 PM. 24 Apr 218:40 AM. 24 Apr
7 मई को आयोजित होगी पीईटी परीक्षा
केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस चालक सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीख का एलान कर दिया है. अधिसूचना के अनुसार लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की पीईटी परीक्षा 7 मई को आयोजित की जाएगी। वहीं 25 अप्रैल को प्रवेश पत्र जारी होंगे.
1:27 PM. 24 Apr 217:57 AM. 24 Apr
बीईएल ने 268 पदों पर निकालीं भर्तियां
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने 268 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के जरिए देशभर के 8 रीजन के विभिन्न पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 21 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है
1:27 PM. 24 Apr 217:57 AM. 24 Apr
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 9000 से ज्यादा पदों के लिए अंतिम तिथि बढ़ाई
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीबीपीबी) ने 9534 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 मई कर दिया है। यूपीपीबीपीबी द्वारा पूर्व में जारी अधिसूचना के अनुसार पुरुषों एवं महिलाओं के लिए उप निरीक्षक नागरिक पुलिस तथा पुरुषों के लिए प्लाटून कमाण्डर, पीएसी एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई थी
1:27 PM. 24 Apr 217:57 AM. 24 Apr
भारतीय स्टेट बैंक ने मांगी 12वीं पास छात्रों के लिए आवेदन, जाने आवेदन प्रक्रिया
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में नौकरी करने का सुनहरा मौका है. इसके लिए (SBI Recruitment 2021) SBI ने क्लर्क कैडर के तहत 67 फार्मासिस्ट की भर्ती (SBI Recruitment 2021) के लिए आवेदन मांगे हैं. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 मई 2021 है. परीक्षा 23 मई 2021 को आयोजित की जाएगी.
12:28 PM. 24 Apr 216:58 AM. 24 Apr
SSC जुलाई में करवाएगा एमटीएस की परीक्षा
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) नॉन टेक्निकल मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर भर्ती के लिए 1 जुलाई से 20 जुलाई तक परीक्षा कराएगा, ऐसे में इसकी तैयारी में जुटे छात्रों के लिए अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए लगभग दो महीने का समय है.
मुख्य बातें