Sarkari Naukri 2020 Updates: IBPS क्लर्क वैकेंसीज 2020 की संख्या बढ़ी, ऐसे करें आवेदन
Sarkari Result 2020, Sarkari Naukri Job 2020 Live News, RRB NTPC, UGC NET, IBPS Clerk & PO Exam Admit Card 2020 Date, SSC CGL Result 2020: सरकारी नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले अभ्यार्थियों के लिए कई विभागों द्वारा नियुक्तियां निकाली गई हैं. रेलवे, एसएससी और बैंकिंग के अलावा कई राज्य सरकारों द्वारा भी नियुक्ति निकाली गई हैं. फिलहाल आईबीपीएस द्वारा गाम्रीण बैंक की परीक्षा का आयोजन करवाया जा रहा है. पीओ की परीक्षा पिछले शनिवार और रविवार को संपन्न हुई, आने वाले शनिवार और रविवार को क्लर्क की परीक्षा आयोजित की जाएगी. सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं के पास जॉब पाने का सुनहरा अवसर है. किसी उम्मीदवार को जॉब सर्च करने में कोई परेशानी न आए, इसलिए हम लेकर आए हैं सरकारी नौकरी से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स..
Sarkari Naukri 2020 Updates: IBPS क्लर्क वैकेंसीज 2020 की संख्या बढ़ी, ऐसे करें आवेदन
Live Updates
3:24 AM. 17 Sept 209:54 PM. 16 Sept
सेबी ने निकाली नियुक्तियां, जाने आवेदन प्रक्रिया
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने कई रिक्त पदों पर भर्ती के लिए एक विज्ञप्ति जारी की है. जिसके तहत ऑफिसर ग्रेड-ए (सहायक प्रबंधक) के पदों को भरा जाना है. अगर आप इस नौकरी को पाने के लिए इच्छुक हैं, तो वे बिना समय गंवाए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें. आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है, जिसके बाद अब उम्मीदवार 31 अक्तूबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं.
1:56 AM. 17 Sept 208:26 PM. 16 Sept
एनआईसीपीआर ने निकाली नियुक्तियां, ऐसे करें आवेदन
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर प्रिवेंशन एंड रिसर्च (एनआईसीपीआर) ने कई पदों के लिए एक अधिसूचना जारी की है. जिसके तहत साइंटिस्ट बी के पदों पर आवेदन निकाले गए हैं. जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे 02 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या इस खबर में आगे दी गई अधिसूचना को जरूर पढ़ें.
12:10 AM. 17 Sept 206:40 PM. 16 Sept
बैंक ऑफ इंडिया में निकली है नियुक्ति
बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) में कई पदों पर नियुक्तियां होने जा रही हैं। इसके लिए Bank of India ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार बैंक में नौकरी पाना चाहते हैं, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित महत्वपूर्ण तारीखें कौन सी हैं, चयन किस तरह होगा, पद कौन-कौन से हैं और कितने हैं, इन सभी सवालों के जवाब आपको आगे की मिल जाएंगे। उम्मीदवार इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।
10:44 PM. 16 Sept 205:14 PM. 16 Sept
एसबीआई इस साल निकालेगा 14000 भर्तियां, पढ़ें डिटेल्स
State Bank of India Recruitment 2020: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में भर्ती की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ी खबर आई है. स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया {SBI} ने कहा है कि उसकी इस वर्ष 14000 लोंगों को भर्ती करने की योजना है. उसने कहा कि वह अपने कामकाज के दायरे को बढ़ा
9:41 PM. 16 Sept 204:11 PM. 16 Sept
CGPSC सिविल जज मुख्य परीक्षा 2019 एडमिट कार्ड जारी, psc.cg.gov.in से करें डाउनलोड
CGPSC Civil Judge Mains 2019: CGPSC यानी कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सिविल जज मेंस परीक्षा-2019 के लिए एडमिट जारी कर दिया है. मेंस परीक्षा बिलासपुर और रायपुर के परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी. ऐसे कैंडिडेट्स जो सिविल जज की मुख्य परीक्षा 2019 में भाग लेने जा रहे हैं वे अपने एडमिट कार्ड CGPSC की ऑफिशियल पोर्टल www.psc.cg.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं.
8:58 PM. 16 Sept 203:28 PM. 16 Sept
UPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर और अन्य पदों पर निकाली भर्ती, पढ़ें विस्तार से
UPSC Recruitment 2020: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने असिस्टेंट प्रोफेसर और अन्य 204 पदों पर वैकेंसी निकाली है. योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि के पहले अप्लाई कर दें. आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है upsc.gov.in. कैंडिडेट्स को इस वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा.
मुख्य बातें