Sarkari Naukri 2020 Updates: 10वीं और 12वीं पास छात्रों के लिए सरकारी विभागों में निकली है 5,000 से ज्यादा वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
Sarkari Result 2020, UGC Exam Guidelines 2020, Sarkari Naukri Job 2020, SarkariResults.com, RRB NTPC Exam Date 2020: कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण देशभर में पठन पाठन का काम रूका हुआ है. परीक्षाओं के स्थगित कर दिया गया है, पर नौकरियों में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. हालांकि नियुक्ति कोरोना वायरस के खत्म होने के बाद ही शुरू होगी, पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. बैंक, एसएससी के अलावा अन्य केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के विभागों में कई वैकेंसी निकाली हैं. स्नातक पास युवाओं के लिए खास मौका है क्येकि उनके लिए 5000 से ज्यादा रिक्तियां इंतजार कर रही हैे. आज हम आपको विस्तार से बताने वाले हैं कि किस विभागों में प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यार्थियों के लिए रिक्तियां आई हैं. जॉब्स के अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ.
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
Live Updates
10:56 PM. 4 Aug 2010:56 PM. 4 Aug
बैंक ऑफ बड़ौदा में रिक्त पदों के लिए करें आवेदन
बैंक ऑफ बड़ौदा ने Bank of Baroda 2020 Recruitment notification जारी किया है, जिसके तहत गुजरात और केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव में कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट सुपरवाइजर की भर्ती की जाएगी. इस भर्ती के अंतर्गत 49 vacancies जारी की गई हैं. BOB 2020 नोटिफिकेशन ऑफिसियल वेबसाइट @ bankofbaroda.in पर जारी की गई है.
8:56 PM. 4 Aug 208:56 PM. 4 Aug
सेबी में सीनियर लेवल पदों के लिए करें आवेदन
बाजार विनियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) में 147 वरिष्ठ अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गयी है. बाजार नियामक सेबी ने कोविड-19 महामारी (Covid-19 pandemic) के बीच एक बार फिर उसके 147 सीनियर लेवल के पदों के लिए आवेदन करने की समयसीमा को तीन महीने बढ़ाकर 31 अक्टूबर तक कर दिया है. बाजार नियामक ने 7 मार्च को इन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये थे.
8:33 PM. 4 Aug 208:33 PM. 4 Aug
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में 100 डिप्लोमा अपरेंटिस की भर्ती, जल्द करें अप्लाई
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने डिप्लोमा अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किया है. जो कैंडिडेट्स इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं वे 10 अगस्त 2020 तक अपना आवेदन भेज सकते हैं. यह वैकेंसी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, गाजियाबाद शाखा के लिए है.
8:33 PM. 4 Aug 208:33 PM. 4 Aug
ONGC में 4182 अपरेंटिस पदों पर निकली भर्ती
ONGC Recruitment 2020: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड ने योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से अपरेंटिस पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. कैंडिडेट ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता है ongcindia.com. यहां यह भी बताना आवश्यक हो जाता है कि ओएनजीसी के इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही किए जा सकते हैं किसी और माध्यम से अप्लाई करने की कोशिश न करें साथ ही आवेदन करने की अंतिम तिथि है 17 अगस्त 2020.
8:33 PM. 4 Aug 208:33 PM. 4 Aug
NHM के तहत यूपी में भर्ती किए जाएंगे 750 लैब टेक्नीशियन
उत्तर प्रदेश में अब कोरोना जाँच की संख्या बढ़ाने के लिए 750 लैब टेक्नीशियनों की भर्ती की जाएगी. यूपी सरकार यह भर्ती नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत करेगा. यूपी सरकार ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है.
Sarkari Naukri, Bank of India Recruitment 2020: बैंक ऑफ इंडिया में मिल रहा है पीओ और क्लर्क बनने का मौका, जाने आवेदन प्रक्रिया
8:33 PM. 4 Aug 208:33 PM. 4 Aug
UPSC CMS Notification: UPSC कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा 2020 का नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें अप्लाई
UPSC Combined Medical Services Exam 2020: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज (सीएमएस) परीक्षा 2020 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है. जो अभ्यर्थी इसके लिए अप्लाई करना चाहते हैं वे 18 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं.
8:33 PM. 4 Aug 208:33 PM. 4 Aug
UKSSSC Recruitment: 12वीं पास के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग ने निकाली है 142 वैकेंसी
UKSSSC Accounts Clerk Recruitment 2020: उत्तराखंड अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने एकाउंट्स क्लर्क के 142 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. ऐसे अभ्यर्थी जो यूकेएसएसएससी के इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे निर्धारित लास्ट डेट 14 सितम्बर 2020 तक अपने ऑनलाइन आवेदन आयोग की वेबसाइट पर सबमिट कर सकते हैं.
8:33 PM. 4 Aug 208:33 PM. 4 Aug
10वीं -12वीं पास की आर्मी में भर्ती, जीडी, क्लर्क और टेक्नीकल के लिए करें अप्लाई
Army Recruitment 2020: आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस, कोटा ने अजमेर, बारां, बूंदी, भीलवाडा, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा और राजसमंद के युवाओं की आर्मी में भर्ती के लिए रैली का आयोजन किया है. ऐसे युवा जो रैली में शामिल होना चाहते हैं वे अपना ऑनलाइन आवेदन लास्ट डेट- 31 अगस्त 2020 तक जरूर सबमिट कर दें.
8:33 PM. 4 Aug 208:33 PM. 4 Aug
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन के लिए करें आवेदन
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने सीनियर असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट, जूनियर अकाउंटेंट और स्टेनोग्राफर के पद के लिए उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक भर्ती अधिसूचना जारी की है. इस भर्ती के माध्यम से, एनबीई कुल 90 रिक्त पदों को भरेगा.
5:08 PM. 4 Aug 205:08 PM. 4 Aug
एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में करें आवेदन
एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में जूनियर एक्जीक्यूटिव के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में नौकरी पाने के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 2 सितंबर, 2020 को या उससे पहले aai.aero पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
4:04 PM. 4 Aug 204:04 PM. 4 Aug
बारहवीं पास युवाओं के पास 5846 पदों पर बहाली का मौका
सरकारी नौकरी से जुड़ने का मौका तलाश रहे युवाओं को कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) एक बेहतरीन अवसर दे रहा है. हाल में एसएससी ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) के 5846 पदों पर बहाली का नोटिफिकेशन जारी किया है. भारतीय पुरुष एवं महिला उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर, 2020 है.
3:46 PM. 4 Aug 203:46 PM. 4 Aug
एमपी व्यापम जेल प्रहरी भर्ती के 338 पदों के लिए 12वीं पास छात्र करें अप्लाई
मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड, जिसे आमतौर पर एमपी व्यापम के रूप में जाना जाता है, ने जेल प्रहरी भर्ती अधिसूचना 2020 जारी की है। एमपी व्यापम जेल प्रहरी भर्ती या जेल प्रहरी चयन प्रक्रिया के लिए कुल 338 रिक्तियां अधिसूचित हैं. आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट जो @ vyapam.nic.in पर ऑनलाइन मोड के माध्यम से आमंत्रित किए जा रहे हैं. भर्ती के लिए आवेदक 27.07.2020 से 10.08.2020 तक आवेदन कर सकते है.
मुख्य बातें
Sarkari Result 2020, UGC Exam Guidelines 2020, Sarkari Naukri Job 2020, SarkariResults.com, RRB NTPC Exam Date 2020: कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण देशभर में पठन पाठन का काम रूका हुआ है. परीक्षाओं के स्थगित कर दिया गया है, पर नौकरियों में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. हालांकि नियुक्ति कोरोना वायरस के खत्म होने के बाद ही शुरू होगी, पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. बैंक, एसएससी के अलावा अन्य केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के विभागों में कई वैकेंसी निकाली हैं. स्नातक पास युवाओं के लिए खास मौका है क्येकि उनके लिए 5000 से ज्यादा रिक्तियां इंतजार कर रही हैे. आज हम आपको विस्तार से बताने वाले हैं कि किस विभागों में प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यार्थियों के लिए रिक्तियां आई हैं. जॉब्स के अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ.