Career Guidance: 12th Fail हों या फिर ड्राप आउट, तो भी पा सकते हैं इन Sarkari Naukri को

Career Guidance, Sarkari Naukri for 12th fail: आज हम उन 10+2 परीक्षा पास करने में असफल रहे और कॉलेज ड्रॉप-आउट स्टूडेंट्स के लिए करियर ऑप्शन लेकर आए हैं. खास बात ये भी है कि हम यहां ये बताने वाले हैं कि 12वीं फेल छात्र किन सरकारी नौकरियों को पा सकते हैं.

12th Fail Career Guidance: पिछले दिनों विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12th फेल रिलीज हुई, जो लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आई. एक छात्र जो एक बार 12वीं फेल में फेल हो चुका है, जिसका एजुकेशन बैकग्राउंड हिंदी मिडियम रहा है, और जो अभावाों के साथ कैसे आईपीएस अधिकारी बनने का सफर पूरा करता है, इन बातों पर आधारित है ये खास फिल्म, हालांकि फिल्म के किरदार (जो असल जिंदगी से प्रेरित भी है), ने बाद में 12वी की परीक्षा पास कर ली थी, पर कुछ स्टूडेंट्स ऐसे भी होते हैं जो अपनी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं. आज हम उन्हीं 10+2 परीक्षा पास करने में असफल रहे और कॉलेज ड्रॉप-आउट स्टूडेंट्स के लिए करियर ऑप्शन लेकर आए हैं. खास बात ये भी है कि हम यहां ये बताने वाले हैं कि 12वीं फेल छात्र किन सरकारी नौकरियों को पा सकते हैं.

Also Read: Rajasthan High Court Recruitment 2024: हाई कोर्ट में निकली वैकेंसी, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

अगर आप भी 12वीं में फेल हो गए हैं तो निराश होने की जरूरत नहीं है. यहां हम आपको कुछ विशेष करियर विकल्पों के बारे में बताएंगे, जिनमें छात्र कम समय में सुनहरा भविष्य बना सकते हैं.

डेटा एंट्री ऑपरेटर

नौकरी के कई अवसरों में डाटा एंट्री ऑपरेटर भी एक है. यह जॉब, कॉलेज ड्राप आउट को सबसे ज्यादा सूट करती है. यहां तक ​​कि 10+2 फेल भी इस नौकरी के लिए ट्राय कर सकते हैं हालांकि कॉलेज ड्रॉपआउट इस नौकरी के लिए उपयुक्त उम्मीदवार होंगे. कई छोटी और मीडियम साइज की कंपनियों को डाटा एंट्री ऑपरेटर की जरूरत होती है. यहां आपको केवल एक ही स्किल की जरूरत है, वह है अच्छी टाइपिंग स्पीड. आपको प्रति मिनट 40 से 50 शब्द टाइप करने में सक्षम होना चाहिए.

सेल्स रिप्रेजेंटेटिव

12वीं में फेल हुए छात्र सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के तौर पर काम कर सकते हैं. इस नौकरी में आपको कंपनी का सामान लोगों को बेचना होगा. आमतौर पर सेल्स कंपनियां इस काम के लिए किसी शैक्षणिक योग्यता की मांग नहीं करती। हालांकि, इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बोलने और लोगों को प्रभावित करने का कौशल होना जरूरी है. इस क्षेत्र में औसत वेतन 10,000 से 15,000 रुपये प्रतिमाह है, जो अनुभव के साथ बढ़ भी सकता है.

Also Read: UPJEE Polytechnic 2024: यूपीजेईई पॉलिटेक्निक परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

फोटोग्राफी

अगर आपको फोटोग्राफी (Photography) का शौक है, तो आप इस क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल कर सकते हैं। डिप्लोमा अर्जित करने के बाद आप डिजिटल फोटोग्राफी, उपकरण, छवि संपादन, कैमरा लेंस और प्रकाश व्यवस्था में उन्नत कौशल सीख सकते हैं। आप या तो फैशन फोटोग्राफर, वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर के रूप में पत्रिकाओं, समाचार पत्रों और वेबसाइटों के साथ काम कर सकते हैं, या इवेंट फोटोग्राफर, वेडिंग फोटोग्राफर, नेचर और लैंडस्केप फोटोग्राफर के रूप में फ्रीलांस काम कर सकते हैं। इस क्षेत्र में एक सामान्य औसत वेतन 20,000 – रु. 25,000 प्रति माह है.

सरकारी नौकरी

12वीं फेल युवा सरकारी नौकरी भी हासिल कर सकते हैं. भारत सरकार के कई विभाग 10वीं पास उम्मीदवारों को नौकरी देते हैं. इनमें से कुछ नौकरियों में छात्रों का चयन 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर होता है और कुछ के लिए लिखित परीक्षा आयोजित होती है. 10वीं पास उम्मीदवार भारतीय डाक विभाग, कर्मचारी चयन आयोग (SSC), भारतीय सेना, भारतीय रेलवे में भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस क्षेत्र में उम्मीदवारों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >