Sarkari Naukri 2022 Updates: रेलवे एनटीपीसी का जल्द आएगा परिणाम,जानें सरकारी नौकरी से जुड़ी से अपडेट

Sarkari Naukri RRB Results 2022, Answer Key in Hindi Live Updates: अगर आप सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं और उसके लिए मेहनत कर रहे हैं तो हम आपको दे रहे हैं रेलवे, बैंकिंग और अन्य सरकारी विभागों में निकली रिक्तियों की जानकारी. सरकारी नौकरी से जुड़ी हर अपडेट और नोटिफिकेशन के लिए जुड़े रहे.

Live Updates
7:32 PM. 13 Jan 22 2:02 PM. 13 Jan

उत्तर प्रदेश की बिजली कंपनियों में भर्ती

उत्तर प्रदेश की बिजली कंपनियों में भर्ती प्रक्रिया पुन: शुरू हो गई है. उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड, यूपीपीसीएल ने सहायक अभियंता (प्रशिक्षु) पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं.

7:32 PM. 13 Jan 22 2:02 PM. 13 Jan

 एसएससी भर्ती : योग्यता

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की भर्तियों के लिए मान्यता प्राप्त संस्थानों से स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. भर्ती आवेदन के लिए 100 रुपये शुल्क देय होगा. इस भर्ती में 12 वर्ष से लेकर 32 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार ध्यान दें कि पदानुसार आयु सीमा अलग-अलग है. पूरा नोटिफिकेशन अच्छी तरह जरूर पढ़ें.

7:32 PM. 13 Jan 22 2:02 PM. 13 Jan

एसएससी की भर्ती में 23 जनवरी तक करें आवेदन

कर्मचारी चयन आयोग की असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर, असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, इंस्पेक्टर और असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 23 जनवरी, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं.

7:32 PM. 13 Jan 22 2:02 PM. 13 Jan

एसएससी ने निकालीं बंपर नौकरियां

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर, असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, इंस्पेक्टर और असिस्टेंट के पदों पर भर्ती शुरू की है.

7:32 PM. 13 Jan 22 2:02 PM. 13 Jan

एसएससी ने निकालीं बंपर नौकरियां, स्नातकों को भी मिलेगी सरकारी जॉब

कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएसएसी (SSC) ने स्नातक पास उम्मीदवारों के लिए बंपर भर्ती शुरू की है. एसएससी ने ग्रुप बी और ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं.

7:32 PM. 13 Jan 22 2:02 PM. 13 Jan

NCERT भर्ती के लिए करें आवेदन

एनसीईआरटी वैकेंसी के लिए सभी इच्छुक उम्मीदवार राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) में जॉब के लिए 15 जनवरी, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए उम्मीदवारों को न्यू नतम स्नातक पास होना चाहिए. अधिक जानकारी के लिए ncert.nic.in विजिट कर सकते हैं.

मुख्य बातें

Sarkari Naukri RRB Results 2022, Answer Key in Hindi Live Updates: अगर आप सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं और उसके लिए मेहनत कर रहे हैं तो हम आपको दे रहे हैं रेलवे, बैंकिंग और अन्य सरकारी विभागों में निकली रिक्तियों की जानकारी. सरकारी नौकरी से जुड़ी हर अपडेट और नोटिफिकेशन के लिए जुड़े रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >