SAIL Recruitment 2022: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

SAIL Recruitment 2022: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में नियुक्ति हो रही है. एप्लीकेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. सेल के इस भर्ती अभियान के तहत संस्थान में 259 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.इस भर्ती की पूरी जानकारी आगे दी गई है.

SAIL Recruitment 2022:   स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कई पदों पर वैकैंसी निकाली है. सेल ने इन पदों को भरने के लिए जॉब नोटिफिकेशन जारी किया है. एप्लीकेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. सेल के इस भर्ती अभियान के तहत संस्थान में 259 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.इस भर्ती की पूरी जानकारी आगे दी गई है.

SAIL Recruitment 2022: ये है रिक्ति विवरण

वरिष्ठ सलाहकार पद: 2
सीनियर मेडिकल ऑफिसर के पद: 8 पद
चिकित्सा अधिकारी पद: 6
उप प्रबंधक पद: 2
सहायक प्रबंधक पद: 22
माइन्स फोरमैन पद: 16 पद
सर्वेक्षक पोस्ट: 4
ऑपरेटर – तकनीशियन पद: 79
माइनिंग मेट पोस्ट: 17
ब्लास्टर पोस्ट: 17
अटेंडेंट – तकनीशियन पद: 78
फायरमैन फाइन इंजीनियरिंग ड्राइवर पद: 8

SAIL Recruitment 2022: क्या होनी चाहिए योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास पदों के हिसाब से योग्यता होनी चाहिए. अगल-अलग पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है. उम्मीदवार डिटेल्स देखने के लिए नोटिफिकेशन चेक करें, नोटिस का लिंक आगे दिया गया है.

SAIL Recruitment 2022: आवेदन शुल्क

सेल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 700 रु देने होंगे. ओबीसी EWS के S3 और S1 पदों के लिए 500 रु देने होंगे. वहीं एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा.

SAIL Recruitment 2022: ये करें अप्लाई  

इन पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पद के अनुसार कम से कम 65% अंकों के साथ प्रासंगिक विशेषज्ञता में 10 वीं कक्षा, डिप्लोमा / आईटीआई / बीई / बीटेक / एमबीबीएस / डीएम / डीएनबी / एमसीएच / पीजी डिग्री / मास्टर्स डिग्री या समकक्ष पाठ्यक्रम पास होना चाहिए. संबंधित कार्यों में भी अनुभव होना चाहिए.

SAIL Recruitment 2022: उम्र सीमा

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 28 से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >