RRB NTPC Phase 6 CBT 2021 Admit Card Updates: रेलवे ने जारी किया एनटीपीसी स्टेज-1 के छठे फेज की डिटेल, देखें एग्जाम सिटी, डेट, फ्री ट्रैवल पास और एडमिट कार्ड का अपडेट

RRB NTPC Phase 6 LIVE Admit Card| Exam date, Sarkari Result 2021: रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board या RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) प्रथम चरण की भर्ती परीक्षा (CBT-1) के लिए फेज-6 का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है. इस परीक्षा के लिए कुल मिलाकर 1.25 करोड़ युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था. उम्मीदवारों की इतनी बड़ी संख्या होने के कारण ही परीक्षा छह फेज में आयोजित की जा रही है. बता दें कि असम में RRB पांचवें फेज की परीक्षा 27 मार्च को होनी थी, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है.

Live Updates
3:48 AM. 25 Mar 21 10:18 PM. 24 Mar

जानिए पिछले सालों में कब जारी हुए बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम

साल 2020: 26 मई, 12:30 बजे

साल 2019: 6 अप्रैल, 1 बजे

साल 2018: 26 जून, 5 बजे

साल 2017: 22 जून, 1 बजे

साल 2016: 29 मई, 3 बजे

साल 2015: 20 जून, 3 बजे

3:48 AM. 25 Mar 21 10:18 PM. 24 Mar

उम्मीदवारों के लिए सलाह

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि कॉल पत्र के साथ जारी किए गए COVID से संबंधित दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें। फेस मास्क का उपयोग अनिवार्य है. उम्मीदवारों को प्रवेश की अनुमति केवल तभी दी जाएगी जब फेस मास्क और फेस मास्क हर समय पहना जाएगा.

3:48 AM. 25 Mar 21 10:18 PM. 24 Mar

उम्मीदवार ध्यान रखें ये बात

उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि उन्होनें जिस जोन की रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट से अप्लाई किया है, उसी वेबसाइट से अपनी एनटीपीसी फेज 6 परीक्षा तिथि व परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर सकेंगे. इसके लिए कैंडिडेट को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर व जन्म तिथि के माध्यम से लॉगइन करना होगा. गौरतलब है कि छठे चरण की परीक्षा में लगभग 6 लाख उम्मीदवारों को हिस्सा लेना है. अधिक जानकारी के लिए आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.

3:48 AM. 25 Mar 21 10:18 PM. 24 Mar

1 अप्रैल से शुरू होगी परीक्षा

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कटेगरी {NTPC} स्टेज-1 फेज 6 परीक्षा के तारीखों का ऐलान कर दिया है. ये परीक्षा देश के विभिन्न जोनों में आयोजित की जायेंगी. इस संबंध में आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट, rrbcdg.gov.in पर एक नोटिस जारी की गई है. कैंडिडेट्स इसे यहां से डाउनलोड कर चेक कर सकते हैं. बोर्ड द्वारा जारी आरआरबी एनटीपीसी फेज 6 परीक्षा 2021 संबंधी नोटिस के मुताबिक, स्टेज-1 के 6वें चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन 1 अप्रैल, 3, 5, 6, 7 व 8 अप्रैल 2021 को किया जाना है.

3:48 AM. 25 Mar 21 10:18 PM. 24 Mar

इन चीजों को परीक्षा सेंटर में ले जाने के लिए रहेगी रोक

उम्मीदवारों को ई-कॉल पत्र के साथ अपलोड किए गए निर्देशों का सावधानीपूर्वक पढ़ने और अनुपालन करने की भी सलाह दी जाती है. विशेष रूप से प्रतिबंधित वस्तुओं पर: इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे मोबाइल फोन, पेजर, घड़ियां, ब्लूटूथ सक्षम डिवाइस, कैलकुलेटर, धातु पहनने, चूड़ी, बेल्ट, कंगन आदि टेस्ट सेंटर के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है.

3:48 AM. 25 Mar 21 10:18 PM. 24 Mar

परीक्षा से 4 दिन पहले जारी होगा आरआरबी एनटीपीसी फेज- 6 परीक्षा एडमिट कार्ड

आरआरबी द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक़, एनटीपीसी फेज- 6 परीक्षा 2021 का एडमिट कार्ड परीक्षा तारीख के चार दिन पहले जारी किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों को NTPC Phase 6 CBT-1 की परीक्षा में भाग लेना है, वे अपने एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से 4 दिन पहले जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे.

मुख्य बातें

RRB NTPC Phase 6 LIVE Admit Card| Exam date, Sarkari Result 2021: रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board या RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) प्रथम चरण की भर्ती परीक्षा (CBT-1) के लिए फेज-6 का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है. इस परीक्षा के लिए कुल मिलाकर 1.25 करोड़ युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था. उम्मीदवारों की इतनी बड़ी संख्या होने के कारण ही परीक्षा छह फेज में आयोजित की जा रही है. बता दें कि असम में RRB पांचवें फेज की परीक्षा 27 मार्च को होनी थी, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >