RRB NTPC Answer Key Updates: आरआरबी एनटीपीसी आंसर की जारी, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

आरआरबी एनटीपीसी आंसर की आज, 16 अगस्त को जारी की जाएगी। उत्तर कुंजी रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. भारतीय रेलवे के गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) पदों पर चयन के लिए 28 दिसंबर से 31 जुलाई तक आयोजित परीक्षा के लिए आरआरबी एनटीपीसी आंसर की जारी की जाएगी.

Live Updates
2:12 AM. 17 Aug 21 8:42 PM. 16 Aug

ऐसे दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

अभ्यर्थी अपने रेलवे भर्ती बोर्ड ( RRB ) की क्षेत्री��� वेबसाइट्स पर जाकर आंसर-की चेक कर सकते हैं.अगर किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है तो वह 23 अगस्त 2021 को रात 11:59 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है.

2:12 AM. 17 Aug 21 8:42 PM. 16 Aug

आरआरबी एनटीपीसी आंसर की जारी

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा के सभी चरणों के सीबीटी की आंसर-की जारी कर दिए हैं. अभ्यर्थी रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपने आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं.

2:12 AM. 17 Aug 21 8:42 PM. 16 Aug

आंसर की पर ऑब्‍जेक्‍शन दर्ज करने की सुविधा 18 अगस्‍त से मिलेगी

उम्‍मीदवारों को प्रति प्रश्‍न 50 रुपये की फीस के साथ ऑब्‍जेक्‍शन दर्ज करना होगा. इसके अलावा जरूरी बैंक सर्विस चार्ज भी लागू होगा. केवल फीस से साथ दर्ज आपत्तियों पर ही बोर्ड विचार करेगा. 23 अगस्‍त तक दर्ज आपत्तियों पर विचार के बाद बोर्ड रिजल्‍ट जारी करेगा.

12:46 AM. 17 Aug 21 7:16 PM. 16 Aug

35,208 खाली पदों के लिए हो रही है परीक्षा

बता दें कि RRB एनटीपीसी परीक्षा भारतीय रेलवे में नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगिरी (एनटीपीसी) के 35,208 खाली पदों को भरने के लिए आयोजित की गई है.

12:46 AM. 17 Aug 21 7:16 PM. 16 Aug

ऑब्जेक्शन के लिए शुल्क का भुगतान करना होगा

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने उम्मीदवारों को सूचित किया है कि, “ऑब्जेक्शन उठाने के लिए प्रति प्रश्न निर्धारित शुल्क 50 रुपये और बैंक सर्विस चार्ज का भुगतान करना होगा. अगर उठाई गई आपत्ति सही पाई जाती है तो ऐसे वैलिड ऑब्जेक्शन के लिए भुगतान किया गया शुल्क उम्मीदवार को वापस कर दिया जाएगा. रिफंड उस खाते में किया जाएगा जहां से उम्मीदवार ने ऑनलाइन भुगतान किया है, ” उम्मीदवार शुल्क का भुगतान बैंक रूपे, डेबिट कार्ड, एसबीआई वीज़ा, मास्टर डेबिट कार्ड के माध्यम से ही कर सकते हैं.

12:46 AM. 17 Aug 21 7:16 PM. 16 Aug

जानिए कब जारी होगी आंसर की

अधिसूचना नोटिस के अनुसार, आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा उत्तर कुंजी यानी आंसर की का लिंक 16 अगस्त को रात्रि आठ बजे से 23 अगस्त, 2021 तक उपलब्ध रहेगा. उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि वे 16 अगस्त से आरआरबी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर प्रश्न पत्र, प्रतिक्रियाएं और आंसर की देख सकते हैं.

मुख्य बातें

आरआरबी एनटीपीसी आंसर की आज, 16 अगस्त को जारी की जाएगी। उत्तर कुंजी रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. भारतीय रेलवे के गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) पदों पर चयन के लिए 28 दिसंबर से 31 जुलाई तक आयोजित परीक्षा के लिए आरआरबी एनटीपीसी आंसर की जारी की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >