NABARD में सहायक प्रबंधक की भर्ती शुरू, आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त

जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं वो संबंधित वेबसाइट के माध्यम से 15 अगस्त से पहले आवेदन कर लें

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक ने सहायक प्रबंधक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2024 है.

विस्तार में

वे उम्मीदवार जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उन्हें सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक ने सहायक प्रबंधक की भर्ती के लिए वैकेंसी जारी किया है. इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 27 जुलाई से शुरू कर दी गई है. जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं वो संबंधित वेबसाइट के माध्यम से 15 अगस्त से पहले आवेदन कर लें. आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2024 निर्धारित की गई है.

पात्रता मापदंड

योग्य उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए NABARD के अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर योग्यता कि जांच कर सकते हैं.वहीं आवेदक का उम्र 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होने चाहिए.

चयन प्रक्रिया

  • प्रारंभिक परीक्षा
  • मुख्य परीक्षा
  • साइकोमेट्रिक टेस्ट
  • इंटरव्यू

आवेदन कैसे करें

1. सबसे पहले UPSSC के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.

2. इसके बाद दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

3. आवेदन पत्र में दिए गए सभी विवरणों को सावधानी पूर्वक भरें.

4. अपने फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और प्रासंगिक प्रमाणपत्र सहित आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें.

5. अंतिम में आवेदन शुल्क का भुगतान करें.

6. सफलतापूर्वक जमा करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट लें.

also read- Sarkari Naukri : पंजाब सरकार की ओर से जेल वार्डर और जेल मेट्रन की भर्ती के लिए आवेदन शुरू

also read- RPSC : राजस्थान में सहायक अभियंता की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 14 अगस्त से आवेदन शुरू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vishnu Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >