MP TET 2023 Notification: एमपी टीईटी का नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से कर पाएंगे अप्लाई

MP TET 2023 Notification: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) ने एमपी मिडिल स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इच्छुक व पात्र उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आधिकारिक साइट peb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

MP TET 2023 Notification: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) ने एमपी मिडिल स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के संबंध में अधिसूचना जारी की है। एमपी टीईटी 2023 आवेदन प्रक्रिया 30 जनवरी, 2023 से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 13 फरवरी है। इच्छुक उम्मीदवार peb.mp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एमपी टीईटी 2023 परीक्षा 25 अप्रैल 2023 को आयोजित की जाएगी.

जानें क्या है योग्यता

एमपी टीईटी (MP TET) के लिए आवेदन करने के लिए बैचलर डिग्री के साथ बीएड डिग्री का होना जरूरी है. एमपी टीईटी के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी/एसटी/ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये.

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार ध्यान रखें कि उन्हें एग्जाम टाइम पर पहुंचना होगा. देरी से परीक्षा केंद्र पहुंचने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. इसके अलावा किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा के खत्म हो जाने तक कक्ष नहीं छोड़ने दिया जाएगा. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट की मदद लेनी होगी.

MP MSTET 2023 online: ऐसे करें आवेदन

1.सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं.

2.MSTET आवेदन लिंक पर क्लिक करें.

3.एमपी व्यापमं पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें.

4.अब अकाउंट में लॉगिन करें.

5.एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें.

6.आवेदन पत्र भरें.

7.फोटोग्राफ और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.

8.आवेदन शुल्क का भुगतान करें.

9.भविष्य में उपयोग के लिए एप्लिकेशन की समीक्षा करें और सहेजें.

जानें क्या है एमपीटीईटी परीक्षा

एमपीटीईटी एक राज्य स्तरीय परीक्षा है जो हर साल एमपी टीईटी परीक्षा के माध्यम से प्राथमिक स्तर और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षण पदों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है, यह परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए है जो मध्य प्रदेश राज्य के किसी भी सरकारी स्कूल में शिक्षक बनने की इच्छा रखते हैं.

यह एक लिखित परीक्षा है और इसे दो पेपरों में विभाजित किया गया है. पेपर -1 प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों के लिए है, जो कक्षा 1-5 तक के छात्रों को पढ़ाना चाहते हैं और मानक -2 उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों के लिए है जो कक्षा 6-8 तक के छात्रों को पढ़ाना चाहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >