JEE Main Result 2021 Updates: जारी हुआ जेईई मेंस का रिजल्ट, यहां देखें अपना परिणाम jeemain.nta.nic.in

JEE Main Live Result 2021, NTA JEE Main February Result 2021 update – परीक्षा का रिजल्ट आज जारी हो गया. अभ्यर्थी NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पूर्व में जानकारी दी थी कि जेईई मुख्य परीक्षा 2021 के फरवरी सत्र का रिजल्ट मार्च के पहले सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है. जेईई मेंस की परीक्षा का परिणाम भी अधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी की जाएगी। जेईई मेन फेज-1 की परीक्षा 23, 24, 25 और 26 फरवरी को आयोजित की गई थी.

Live Updates
4:01 AM. 9 Mar 21 10:31 PM. 8 Mar

जारी हुआ जेईई मेंस का रिजल्ट, यहां देखें परिणाम

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सोमवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मुख्य 2021 परीक्षा के परिणाम घोषित किए.

4:01 AM. 9 Mar 21 10:31 PM. 8 Mar

JEE Main 2021 रिजल्ट चेक करने का तरीका…

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट, jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा.

– होम पेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा.

– नया पेज खुलने पर लॉगिन करना होगा.

– इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.

4:01 AM. 9 Mar 21 10:31 PM. 8 Mar

एनटीए ने जारी की जेईई मेन फरवरी 2021 परीक्षा की फाइनल आंसर की

फरवरी 2021 में जेईई मेन के पहले चरण की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए यह एक बेहद अहम खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन फरवरी 2021 परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी है.

4:01 AM. 9 Mar 21 10:31 PM. 8 Mar

शिक्षा मंत्री ने किया ट्वीट, कुछ ही देर में जारी होगा रिजल्ट

केंद्रीय प्रवेश मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल ने ट्वीट कर बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मुख्य 2021 फरवरी के कुछ ही घंटों में जारी कर दी जाएगी.

4:01 AM. 9 Mar 21 10:31 PM. 8 Mar

इन्हें मिलेगा फायदा

JEE Main पेपर 1 में मैथमेटिक्‍स, फिजिक्‍स और केमेस्‍ट्री विषय शामिल हैं. प्रत्येक विषय में बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होते हैं जिसमें नेगेटिव मार्किंग लागू रहती है. यदि दो या दो से अधिक छात्र JEE Main में समान NTA स्कोर करते हैं, तो एजेंसी अपने टाई-ब्रेकर नियम के अनुसार उम्‍मीदवारों को मेरिट लिस्‍ट में जगह देती है.

4:01 AM. 9 Mar 21 10:31 PM. 8 Mar

हर साल लगभग 7-8 लाख उम्मीदवार

बता दें कि हर साल लगभग 7-8 लाख उम्मीदवार IIT, NIT, अन्य केंद्रीय वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों (CFTI), संस्थानों / विश्वविद्यालयों द्वारा वित्त पोषित / मान्यता प्राप्त / राज्य सरकारों में दाखिले के लिए जेईई मेन परीक्षा के लिए पंजीकरण कराते हैं.

मुख्य बातें

JEE Main Live Result 2021, NTA JEE Main February Result 2021 update – परीक्षा का रिजल्ट आज जारी हो गया. अभ्यर्थी NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पूर्व में जानकारी दी थी कि जेईई मुख्य परीक्षा 2021 के फरवरी सत्र का रिजल्ट मार्च के पहले सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है. जेईई मेंस की परीक्षा का परिणाम भी अधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी की जाएगी। जेईई मेन फेज-1 की परीक्षा 23, 24, 25 और 26 फरवरी को आयोजित की गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >