India Post Recruitment 2024:  भारतीय डाक विभाग में दसवीं पास के लिए इन पदों पर निकली नियुक्ति, 63 हजार तक मिलेगी सैलरी

India Post Recruitment 2024: भारतीय डाक विभाग मेे दसवीं पास छात्रों के लिए नियुक्ति निकाली गई है. आपको बता दें आप इसके लिए 23 जुलाई तक अप्लाई कर सकते हैं.

India Post Recruitment 2024:  भारतीय डाक विभाग ने ड्राइवर के पदों पर नई भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है. इसके लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. ड्राइवर के पद के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन मोड में आवेदन करना होगा. इस भर्ती के लिए आवेदन पत्र 3 जून से शुरू हो गया है, और अंतिम तिथि 23 जुलाई रखी गई है. आइए जानें इस पद पर अप्लाई करने कि अन्य डिटेल्स

India Post Recruitment 2024: जानें शैक्षणिक योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल या संस्थान से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए. उन्हें ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग के क्षेत्र के बारे में पता होना चाहिए. उम्मीदवारों को मोटर वाहन चलाने में कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए और अधिमानतः होम गार्ड या सिविल वालंटियर के रूप में 3 साल की सेवा की हो.

SEBI Recruitment 2024: सेबी में अधिकारियों की हो रही है नियुक्ति, जानें आवेदन प्रक्रिया

UKSSSC Excise Inspector Result 2024 जारी, यहां से करें डाउनलोड

Police Bharti 2024: पुलिस भर्ती में होने है क्वालिफाई, तो जानें क्या है प्रोसेस

India Post Recruitment 2024: आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 56 वर्ष होनी चाहिए. तभी वे आवेदन करने के पात्र हैं.

India Post Recruitment 2024: सैलरी

भारतीय डाक में चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद वेतन का भुगतान किया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को वेतन के रूप में लेवल 2 के तहत 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तक का वेतन मिलेगा.

India Post Recruitment 2024:  पढ़ें नोटिफिकेशन

भारतीय डाक की नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना चाहिए. उसके बाद, कृपया सब कुछ ध्यान से पढ़ें और फॉर्म भरें.

AIIMS Delhi Recruitment 2024: एम्स में नौकरी करने का मिल रहा है सुनहरा मौका, ऐसे करें अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >