Corona Effect : यूपीएससी समेत कई परीक्षाओं की तिथि बदली, जानें कब होगी कौन सी परीक्षा?

कोरोना के कारण सिविल सर्विस की परीक्षा की भी तारीख बढ़ा दी गयी है. जिसके बाद संघ लोक सेवा आयोग ने ऐलान किया है कि परीक्षा की नई तारीख की घोषणा 3 मई को होगी.

पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही है. कोरोना को लेकर भारत में भी लॉक डाउन है. स्कूल कॉजेल बंद है यहां तक कई परीक्षाएं रद्द हो गयी है. कोरोना के कारण सिविल सर्विस की परीक्षा की भी तारीख बढ़ा दी गयी है. जिसके बाद संघ लोक सेवा आयोग ने ऐलान किया है कि परीक्षा की नई तारीख की घोषणा 3 मई को होगी.

संघ लोक सेवा आयोग ने 3 मई के बाद सिविल सेवा 2019 के इंटरव्यू समेत दूसरी परीक्षाओं के लिए नई तारीखों के ऐलान करने का फैसला किया है.

बता दें, सिविल सेवा परीक्षा 2019 के लिए इंटरव्यू पहले 17 फरवरी 2020 को होने वाले थे। लेकिन कोरोना वायरस के कारण संघ लोक सेवा आयोग ने इंटरव्यू स्थगित कर दी.

कई और भी परीक्षा हुई स्थगित

भारतीय आर्थिक सेवा परीक्षा, संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, और भारतीय सांख्यिकीय सेवा परीक्षा को भी कोरोना वायरस के कारण स्थगित करना पड़ा है. नेशनल डिफेंस एकेडमी की परीक्षा भी स्थगित हो गई है.

नई तारीखों का होगा ऐलान

3 मई 2020 के बाद सिविल सेवा 2019 के इंटरव्यू और अन्य परीक्षाओं के लिए नई तारीखों का फैसला किया है. इससे पहले सिविल सेवा परीक्षा 2019 के लिए इंटरव्यू 17 फरवरी 2020 को होने वाले थे. लेकिन कोरोना वायरस के कारण आयोग को स्थगित करना पड़ा.

तीन मई के बाद परीक्षा कैलेंडर संशोधित करेगा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग

प्रयागराज : लॉक डाउन के कारण उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) कई परीक्षाएं स्थगित कर चुका है. ऐसे में आयोग को वर्ष 2020 का पूरा परीक्षा कैलेंडर ही संशोधित करना होगा. आयोग कार्यालय सोमवार से खुलने जा रहा है लेकिन अभी सिर्फ लंबित परिणामों पर ही काम होगा. परीक्षा कैलेंडर पर तीन मई के बाद ही कोई निर्णय लिया जायेगा.

आयोग के अफसरों का कहना है कि लॉक डाउन पूरा होने के बाद परिस्थितियों को देखते हुए उसी के अनुरूप निर्णय लिया जायेगा. लॉक डाउन के कारण आयोग की ओर से अब तक जो परीक्षाएं स्थगित की गयी हैं, उनमें तीन बड़ी परीक्षाएं भी शामिल हैं. 22 मार्च को खंड शिक्षा अधिकारी, 20 अप्रैल से पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा और तीन मई को समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ)-2016 की प्रारंभिक परीक्षा प्रस्तावित थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >