CBSE 12th Exams 2020: जुलाई में सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के खिलाफ एससी में दायर की गई याचिका

जुलाई माह में बोर्ड परीक्षा शुरू करने की घोषणा करते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की अधिसूचना को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है. ये याचिका बारहवीं बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए निर्धारित छात्रों के अभिभावकों द्वारा दायर की गई है.

जुलाई माह में बोर्ड परीक्षा शुरू करने की घोषणा करते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की अधिसूचना को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है. ये याचिका बारहवीं बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए निर्धारित छात्रों के अभिभावकों द्वारा दायर की गई है.

इस याचिका में ये दलील दी गई है कि इस वर्ष छात्रों के बोर्ड की परीक्षा के परिणाम आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर घोषित किए जाए. सीबीएसई द्वारा अधिसूचित नए कार्यक्रम के अनुरूप जुलाई में बारहवीं बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए निर्धारित छात्रों के अभिभावकों द्वारा याचिका दायर की गई है. कोविड-19 महामारी के संक्रमण पर बढ़ती चिंता के मद्देनजर, याचिकाकर्ताओं ने कहा कि एम्स के आंकड़ों के अनुसार, उस वक्त भारत में महामारी अपने चरम पर होगी.

लाखों छात्रों की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए, दलील में कहा गया है कि वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या में वृद्धि के बीच अगर उन्हें परीक्षाओं में शामिल होना पड़ता है, तो उनमें कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है.

याचिका में यह भी तर्क दिया गया है कि कई पेशेवर संस्थानों ने इस साल महामारी के कारण आयोजित होने वाली परीक्षाओं को रद्द कर दिया है. याचिका में इस मुद्दे पर भी चिंता जताई गई है कि एक परीक्षा केंद्र कोविड-19 के कॉटेंमेंट जोन में आ सकता है.

25 मई को मानव संसाधन और विकास मंत्रालय ने कहा था कि लगभग 15,000 परीक्षा केंद्रों में दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की थी, जो पहले 3,000 केंद्रों पर परीक्षा होनी थी.

यह भी बताया गया है कि कोविड-19 महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सीबीएसई ने विदेशों में स्थित लगभग 250 स्कूलों के लिए दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है. उन परीक्षाओं में अंकों का मूल्यांकन या तो आयोजित की गई व्यावहारिक परीक्षाओं के आधार पर या फिर आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर दिया जाएगा.

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हुए लॉकडाउन के कारण पिछले दो-तीम महिनों से विद्यालय में पढ़ाई पूरी तरह से बंद है. इसके अलावा परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है. अब समय की कमी को देखते हुए सीबीएसई के सिलेबस में कटौती की जाने वाली है. मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने यह जानकारी एक ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी है.

Posted By : Shaurya Punj

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >