BPSC TRE 2024: बिहार शिक्षक भर्ती 2024 नोटिफिकेशन जारी, 80 हजार से ज्यादा पदों के लिए करें अप्लाई

BPSC TRE 2024, BPSC teacher recruitment 2024 phase 3 start: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (BPSC TRE 3.0) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी से bpsc.bih.nic.in पर शुरू होगी.

BPSC TRE 2024, BPSC teacher recruitment 2024 phase 3 start: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (बीपीएससी टीआरई 3.0) के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी से bpsc.bih.nic.in पर शुरू होगी. अंतिम तिथि 25 फरवरी है.

Also Read: CUET UG 2024: अभी से इस तरह शुरू करें सीयूईटी की तैयारी, मई में परीक्षा तक पूरा होगा सिलेबस

BPSC TRE 2024: कौन कर सकते हैं अप्लाई

बिहार टीचर पदों पर वे कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं जिन्होंने बीएड, डीएलएड, सीटीईटी या एसटीईटी में से कोई परीक्षा पास की हो. साथ ही संबंधित विषय में डिग्री भी ली हो.

BPSC TRE 2024: आयु सीमा

माध्यमिक (कक्षा 9, 10), सीनियर माध्यमिक (कक्षा 11, 12) और एससी, एसटी कल्याण स्कूलों (कक्षा 6-12) को छोड़कर, सभी वैकेंसी के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 साल है. वहीं बाकी सभी के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 साल है. आयु सीमा की गणना 01.08.2023 से की जाएगी. ऊपरी आयु सीमा की बात करें तो अनारक्षित पुरुष के लिए 37 साल, ओबीसी, बीसी, यूआर महिला के लिए 40 साल और एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए 42 साल है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है.

BPSC TRE 2024: भरें जाएंगे इतने पद

ये भर्तियां तीसरे चरण के अंतर्गत निकली हैं जिनके तहत 70 से 87 हजार तक पदों पर भर्ती हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी चौथे चरण की भर्ती होगी जिसके अंतर्गत 1 लाख वैकेंसी भरी जा सकती हैं. लेटेस्ट अपडेट के लिए वेबसाइट पर निगाह बनाए रखें.

BPSC TRE 2024: जरूरी डेट्स

बीपीएससी टीचर भर्ती का नोटिस 2 फरवरी के दिन जारी हुआ था और इन पदों के लिए आवेदन शुरू होंगे 10 फरवरी 2024 से. आवेदन करने की लास्ट डेट है 23 फरवरी 2024. लेट फीस के साथ फॉर्म भरने की आखिरी तारीख है 25 फरवरी 2024. इन वैकेंसी के लिए परीक्षा का आयोजन 7 से 17 मार्च 2024 के बीच किया जाएगा. वहीं नतीजे घोषित करने के लिए तारीख तय हुई है 22 से 24 मार्च 2024.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >