Bihar Board 12th Result 2023 Live: बिहार बोर्ड इंटर साइंस में खगड़िया की आयुषी नंदन टॉपर, मिलेगा ये पुरस्कार

Bihar Board 12th Result 2023 Live Updates in Hindi, Bihar Board Result, Bihar board ka result kab aaega: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) बिहार बोर्ड के 12वीं का परिणाम जारी कर दिया गया है. रिजल्ट की घोषणा बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह और BSEB अध्यक्ष आनंद किशोर ने किया. छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट डायरेक्ट लिंक के साथ देखें बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट रिजल्ट से जु़ड़ी हर अपडेट, टॉपर्स लिस्ट.

Live Updates
1:28 AM. 22 Mar 23 7:58 PM. 21 Mar

14 मार्च को चेक कर लिया गया था कॉपी

बीएसईबी अधिकारियों के मुताबिक बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम 14 मार्च को पूरा कर लिया गया है. बीएसईबी बोर्ड ने बताया कि इस बार देश भर के सभी शिक्षा बोर्डों के सामने बिहार के छात्रों के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे

1:28 AM. 22 Mar 23 7:58 PM. 21 Mar

इन वेबसाइट से चेक करें रिजल्ट

biharboardonline.bihar.gov.in

inter23.biharboardonline.com

biharboardonline.com

secondary.biharboardonline.com

12:01 AM. 22 Mar 23 6:31 PM. 21 Mar

बिहार बोर्ड इंटर टॉपर्स को मिलेगा पुरस्कार

रैंक 1 – एक-एक लैपटॉप, एक लाख नकद पुरस्कार और किंडल ई-बुक रीडर.

रैंक 2 – एक-एक लैपटॉप, 75 हजार नकद पुरस्कार और किंडल ई-रीडर.

रैंक 3 – एक-एक लैपटॉप, 50 हजार नकद पुरस्कार और किंडल ई-रीडर.

रैंक 4 – एक-एक लैपटॉप, 50 हजार नकद पुरस्कार और किंडल ई-रीडर.

रैंक 5 – एक-एक लैपटॉप, 15 हजार नकद पुरस्कार.

रैंक 6 – एक-एक लैपटॉप, 15 हजार नकद पुरस्कार.

12:01 AM. 22 Mar 23 6:31 PM. 21 Mar

बिहार इंटर साइंस टॉपर को मिले 94.8% मार्क्स

बिहार इंटर साइंस में आयुषी नंदन ने टॉप किया है. ये खगड़िया की हैं. इन्हें कुल 474 अंक यानी 94.8% मार्क्स मिले हैं.

12:01 AM. 22 Mar 23 6:31 PM. 21 Mar

बिहार बोर्ड रिजल्ट आर्ट्स स्ट्रीम रिजल्ट

बिहार इंटर आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 668526 स्टूडेंट्स सम्मिलित हुए इसमें 255037 छात्र और 413489 छात्राएं शामिल रहीं. आर्ट्स में कुल 180979 स्टूडेंट्स प्रथम श्रेणी में 2,86,859 स्टूडेंट्स द्वितीय श्रेणी में और 50,312 स्टूडेंट्स तृतीय श्रेणी में पास हुए. इस प्रकार कला संकाय में कुल 553150 स्टूडेंट्स सफल रहे.

12:01 AM. 22 Mar 23 6:31 PM. 21 Mar

बिहार बोर्ड रिजल्ट कॉमर्स स्ट्रीम रिजल्ट

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में कॉमर्स में कुल 49155 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे. इनमें 32082 छात्र और 17073 छात्राएं शामिल थे. इसमें कुल 30475 स्टूडेंट्स प्रथम श्रेणी में 12975 स्टूडेंट्स द्वितीय श्रेणी में और 2730 स्टूडेंट्स तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए इस प्रकार कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 46180 परीक्षार्थी सफल हुए.

मुख्य बातें

Bihar Board 12th Result 2023 Live Updates in Hindi, Bihar Board Result, Bihar board ka result kab aaega: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) बिहार बोर्ड के 12वीं का परिणाम जारी कर दिया गया है. रिजल्ट की घोषणा बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह और BSEB अध्यक्ष आनंद किशोर ने किया. छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट डायरेक्ट लिंक के साथ देखें बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट रिजल्ट से जु़ड़ी हर अपडेट, टॉपर्स लिस्ट.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >