Zomato: डिलीवरी पार्टनर ने दिवाली की रात 11 बजे तक की मेहनत, कमाई जानकर भावुक हुए लोग

Zomato: 31 अक्टूबर को जब लाखों लोग दिवाली मना रहे थे उस वक़्त मेरठ में Zomato डिलीवरी पार्टनर रितिक तोमर ने 6 घंटे काम कर 317 रुपये कमाए जिसकी कमाई सुनकर लोग सोशल मीडिया पर भावुक हो गए.

Zomato: 31अक्टूबर को जब लाखों भारतीय दिवाली मना रहे थे उस वक़्त उत्तर प्रदेश के मेरठ में Zomato के डिलीवरी पार्टनर रितिक तोमर अपने परिवार और दोस्तों से दूर शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक फूड ऑर्डर डिलीवर करने में व्यस्त थे. इस खास मौके पर छह घंटे की मेहनत के बाद रितिक ने इंस्टाग्राम पर अपनी कमाई का एक वीडियो साझा किया जिससे इंटरनेट पर एक नई बहस छिड़ गई.

317 रुपये की कमाई और 8 ऑर्डर का विवरण

रितिक के वीडियो के अनुसार उन्होंने छह घंटे में कुल आठ ऑर्डर डिलीवर किए जिससे उन्हें केवल 317 रुपये की कमाई हुई. उन्होंने हर ऑर्डर पर मिली राशि को विस्तार से बताया – पहले ऑर्डर के लिए 40 रुपये, दूसरे के लिए 20 रुपये, तीसरे के लिए 50 रुपये, चौथे के लिए 34 रुपये, पांचवें के लिए 24 रुपये, छठे के लिए 70 रुपये, सातवें के लिए 42 रुपये, और आठवें के लिए 32 रुपये.

सोशल मीडिया पर खास अवसरों पर बेहतर पेमेंट की मांग

रितिक का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और इसे लाखों व्यूज मिले. वीडियो के हर ऑर्डर के बाद रितिक थंब्स अप दिखाते हैं और अगले ऑर्डर का इंतजार करते हैं. लोगों ने उनके संघर्ष को देखकर कंपनियों से अपील की कि विशेष अवसरों पर डिलीवरी एजेंट्स को अतिरिक्त पेमेंट या बोनस जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएं.

Public comment on his video

Also Read :Success Story: मिलिए भारत की सबसे अमीर महिला यूट्यूबर से, जिन्होंने 54 की उम्र में शुरुआत की यात्रा

Also Read: Hurun India Philanthropy List 2023: न मुकेश अंबानी, न गौतम अडानी, इस शख्स ने किया सबसे बड़ा दान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >