Zomato पर ठाणे जीएसटी विभाग का शिकंजा, 803 करोड़ की मांग पर मचा हड़कंप

Zomato: ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो कंपनी को ठाणे (महाराष्ट्र) के जीएसटी विभाग से 803.4 करोड़ रुपये की कर (टैक्स ) मांग का नोटिस मिला है

Zomato: ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो कंपनी को ठाणे (महाराष्ट्र) के जीएसटी विभाग से 803.4 करोड़ रुपये की कर (टैक्स ) मांग का नोटिस मिला है. इसमें डिलीवरी शुल्क पर जीएसटी का भुगतान न करने से संबंधित ब्याज और जुर्माना भी शामिल है. वही कंपनी ने एक नियामक फाइलिंग में बताया कि वह इस आदेश के खिलाफ उचित प्राधिकारी के समक्ष अपील करेगी. ज़ोमैटो का दावा है कि उनके पास एक मजबूत मामला है जिसे बाहरी कानूनी और कर विशेषज्ञों की राय से समर्थन प्राप्त है.

मामला और अवधि का विवरण

जोमैटो ने 12 दिसंबर 2024 को प्राप्त आदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि यह 29 अक्टूबर 2019 से 31 मार्च 2022 की अवधि के लिए है. इस आदेश में 401.7 करोड़ रुपये के जीएसटी इसी राशि के जुर्माने और लागू ब्याज की मांग की गई है.

Also Read: आधा भारत नहीं जानता एसआईपी का 5x12x40 फॉर्मूला, जान जाएगा तो 6 करोड़ का मालिक होगा बच्चा

कंपनी का रुख

जोमैटो का कहना है कि उन्हें भरोसा है कि कानूनी और नियामक पहलुओं के आधार पर उनका पक्ष मजबूत है. कंपनी ने स्पष्ट किया कि इस मामले में सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा.

Also Read: महंगाई से आम आदमी को मिली राहत, फरवरी में ब्याज दरों में कटौती की बढ़ी उम्मीद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >