ये है रांची का त्योहार: जूनियर चैंबर के एक्सपो उत्सव की सिल्वर जुबिली का उद्घाटन करेंगे राज्यपाल रमेश बैस

एक्सपो उत्सव 2022: ये है रांची त्योहार का आयोजन रांची जूनियर चैंबर की ओर से किया गया है. इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है. एक्सपो उत्सव का यह सिल्वर जुबिली वर्ष है. इस साल एक्सपो में 325 स्टॉल लगेंगे. एक्सपो हर दिन सुबह 11 बजकर 30 मिनट से रात 9 बजे तक खुला रहेगा.

EXPO Utsav: Ye Hai Ranchi Ka Tyohar| झारखंड की राजधानी रांची में 24 नवंबर से एक्सपो उत्सव 2022 का आयोजन किया गया है. मोरहाबादी मैदान में गुरुवार (24 नवंबर) को दिन में 12 बजे राज्यपाल रमेश बैस इस एक्सपो उत्सव का उद्घाटन करेंगे. पांच दिन तक चलने वाले इस एक्सपो में देश-दुनिया के कई बड़े ब्रांड शामिल हो रहे हैं.

ये है रांची का त्योहार

एक्सपो उत्सव 2022: ये है रांची त्योहार का आयोजन रांची जूनियर चैंबर की ओर से किया गया है. इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है. एक्सपो उत्सव का यह सिल्वर जुबिली वर्ष है. इस साल एक्सपो में 325 स्टॉल लगेंगे. एक्सपो हर दिन सुबह 11 बजकर 30 मिनट से रात 9 बजे तक खुला रहेगा. चैंबर के अध्यक्ष सौरव साह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बुधवार को यह जानकारी दी.

एक्सपो के खास आकर्षण

श्री शाह ने बताया की इस वर्ष हमलोग ब्रिस्ट्रों कैफे लेकर आ रहे हैं, जो ग्राउंड के बीच में होगा. इसमें खाने के नये-नये आइटम होंगे. इस वर्ष ‘अपना घर’ के नाम से रियल एस्टेट के लिए अलग हैंगर होगा. स्टार्टअप जोन के जरिये नये आंत्रप्रेन्योर को बढ़ावा देने कि कोशिश कर रहे हैं. इतना ही नहीं, महिलाओं को प्रोसाहन देने के लिए पिंक हैंगर बनाया गया है, जिसमें लेडीज आंत्रप्रेन्योर होंगी.

Also Read: रांची : आज से होगा एक्सपो उत्सव राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू करेंगी उदघाटन
20 रुपये के एंट्री टिकट के साथ मिलेंगे 36 डिस्काउंट कूपन

एक्सपो चीफ अभिषेक केडिया ने कहा कि उनकी पूरी कोशिश है कि एक्सपो में इस वर्ष लोगों को सुई से लेकर कार तक मिले. सभी चीजें बेहतर ऑफर के साथ मिले. उन्होंने कहा की इस वर्ष एंट्री टिकट के साथ 36 डिस्काउंट कूपन दिये जायेंगे, जो शहर के विभिन्न प्रमुख संस्थानों के होंगे. एंट्री टिकट मात्र 20 रुपये रखी गयी है.

शनिवार को लगेगा मिडनाइट बाजार

शनिवार (26 नवंबर 2022) को मिडनाइट बाजार लगाया जा रहा है. इसमे की सभी स्टॉल धारक रात को 12 बजे तक स्टॉल खुले रखेंगे. कई कार्यक्रमों का भी उस दिन आयोजन किया जायेगा. मशहूर सिंगर ओशो भी इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगे. रजत जयंती वर्ष में पुरी के मशहूर सैंड आर्टिस्ट भी मोराबादी मैदान में अपनी कला की प्रस्तुति देंगे.

क्यूआर कोड से मिलेगी सभी स्टॉल की जानकारी

एक्सपो में इस साल बच्चों के लिए भी बहुत कुछ नया रहेगा. मसलन, उनके लिए एम्यूजमेंट पार्क बनाया गया है, जिसमें 15 से अधिक प्रकार के झूले लगाये गये हैं. एक्सपो में आने वाले लोगों के लिए एक क्यूआर कोड तैयार किया गया है, ताकि लोग इसे स्कैन करते ही सभी स्टॉल के बारे में जानकारी हासिल कर सकें. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सौरभ शाह, अभिषेक केडिया, प्रतीक जैन, सिद्धार्थ चौधरी, वरुण जालान, संकेत सरावगी भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >