बियॉन्से और फेडरर के साथ बिलियनेयर्स क्लब में शामिल हुए अलख पांडे, $1 बिलियन की संपत्ति के साथ रचा इतिहास!

World’s New Billionaires 2026: प्रयागराज के कॉलेज ड्रॉपआउट अलख पांडे अब बन चुके हैं ग्लोबल अरबपति. $1 बिलियन की नेटवर्थ के साथ PhysicsWallah के फाउंडर ने Forbes 2026 लिस्ट में रचा इतिहास.

World’s New Billionaires 2026: साल 2026 की दुनिया के नए अरबपतियों (Billionaires) की लिस्ट सामने आ गई है. इस बार कुल 40 देशों से 390 नए चेहरों ने इस लिस्ट में एंट्री मारी है. फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, इन सभी नए अमीरों की कुल संपत्ति मिलाकर 755 बिलियन डॉलर  (करीब 62 लाख करोड़ रुपये) है. महामारी के बाद साल 2021 को छोड़कर, इतिहास में यह दूसरा सबसे बड़ा मौका है जब इतनी बड़ी संख्या में लोग अरबपति बने हैं.  लेकिन भारत के लिए सबसे बड़ी और गर्व की बात यह है कि देश के मशहूर एडटेक प्लेटफॉर्म ‘PhysicsWallah’ के फाउंडर अलख पांडे (Alakh Pandey) अब आधिकारिक तौर पर दुनिया के अरबपतियों की क्लब में शामिल हो गए हैं. सिर्फ 34 साल की उम्र में उन्होंने 1 बिलियन डॉलर (करीब 8,300 करोड़ रुपये) की नेटवर्थ के साथ यह मुकाम हासिल किया है. 

अलख पांडे ने कैसे रचा इतिहास?

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से आने वाले और कॉलेज ड्रॉपआउट रहे अलख पांडे की कहानी बेहद प्रेरणादायक है. उन्होंने साल 2020 में ‘PhysicsWallah’ की शुरुआत की थी, जिसका मकसद देश के गरीब और मिडिल क्लास बच्चों को बेहद कम फीस में मेडिकल (NEET) और इंजीनियरिंग (JEE) जैसी कठिन परीक्षाओं की तैयारी करवाना था. बच्चों के बीच ‘अलख सर’ के नाम से मशहूर इस शिक्षक के यूट्यूब चैनल (Physics Wallah-Alakh Pandey) पर आज 14 मिलियन (1.4 करोड़) से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. पिछले साल नवंबर में उनकी कंपनी का IPO आया यानी कंपनी शेयर मार्केट में लिस्ट हुई, जिसने उन्हें इस साल दुनिया के नए अरबपतियों की लाइन में ला खड़ा किया है. अब उनकी कंपनी एआई (AI) और डेटा एनालिटिक्स के कोर्स भी करवा रही है. 

इस लिस्ट में भारत के कितने लोग शामिल हैं?

अगर भारतीय हिस्सेदारी की बात करें, तो इस बार वर्ल्ड बिलियनर्स लिस्ट में भारत ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है. कुल 229 भारतीय इस बार दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं. अलख पांडे जैसे नए चेहरों के शामिल होने से भारतीय बिजनेस और स्टार्टअप जगत का दबदबा वैश्विक मंच पर और ज्यादा मजबूत हो गया है. 

विदेशी कंपनियों में भारतीय मूल का कौन-सा बड़ा नाम चमका?

भारतीय जमीन पर स्टार्टअप चलाने वालों के अलावा, भारतीय मूल के लोगों ने विदेशों में भी भारत का नाम रोशन किया है. इस लिस्ट में भारतीय अप्रवासी (Immigrant) ज्योति बंसल (Jyoti Bansal) का नाम प्रमुखता से शामिल है, जिनकी नेटवर्थ 2.3 बिलियन डॉलर हो चुकी है. ज्योति बंसल कभी कैलिफोर्निया में H-1B वीजा पर एक इंजीनियर के रूप में काम करते थे. सात साल के संघर्ष के बाद जब उन्हें ग्रीन कार्ड मिला, तो उन्होंने अपनी पहली कंपनी ‘AppDynamics’ शुरू की, जिसे 2017 में सिस्को (Cisco) ने 3.7 बिलियन डॉलर में खरीदा था. अब उन्होंने ‘Harness’ नाम का एआई-बेस्ड सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म बनाया है, जिसकी वैल्यूएशन पिछले दिसंबर में 5.5 बिलियन डॉलर आंकी गई. 

फोर्ब्स 2026: नए अरबपतियों की लिस्ट 

नाम  संपत्ति (Net Worth)सेक्टर/बिजनेस (Sector)देश  
लियू डेबिंग  $9.1 बिलियनआर्टिफिशियल इंटेलिजेंसचीन
डैनियल नैडलर  $7.6 बिलियनAI सॉफ्टवेयरअमेरिका
लिन सुंग-ची  $5.1 बिलियनफर्नीचर रिटेल / टेकताइवान
जैक लिंक और फैमिली$4.0 बिलियनमीट स्नैक्सअमेरिका
लियू जिंगकांग  $3.4 बिलियनकैमरा (Insta360)चीन
ज्योति बंसल  $2.3 बिलियनAI सॉफ्टवेयरअमेरिका
ब्रेंडन फूडी  $2.2 बिलियनAI सॉफ्टवेयरअमेरिका
पाउल वैन जुएदम$1.7 बिलियनकुकवेयर (Le Creuset)साउथ अफ्रीका
फैबियन हेडिन  $1.6 बिलियनAI कोडिंगस्वीडन
ग्लोरिया जोसेफ $1.6 बिलियनइंश्योरेंसअमेरिका
मीरवाइज अजीजी  $1.4 बिलियनरियल एस्टेट / बैंकअफगानिस्तान
हावर्ड हुआंग  $1.4 बिलियनकैमरा और सेंसर्सचीन
किम्बल मस्क  $1.4 बिलियनटेस्ला / स्पेसएक्सअमेरिका
लुआना लोप्स लारा$1.3 बिलियनप्रेडिक्शन मार्केट्सब्राजील
रोजर फेडरर  $1.1 बिलियनटेनिस / एंडोर्समेंटस्विट्जरलैंड
मिशेल शिया  $1.1 बिलियनबायोटेकअमेरिका/चीन
अलख पांडे  $1.0 बिलियनएडटेक (PhysicsWallah)भारत
बियॉन्से  $1.0 बिलियनम्यूजिक / बिजनेसअमेरिका
ग्रेग एबल  $1.0 बिलियनबर्कशायर हैथवेकनाडा
डिक पोर्टिलो  $1.0 बिलियनरियल एस्टेट/रेस्टोरेंटअमेरिका

दुनिया के किन बड़े नामों के साथ जुड़ेगा अलख पांडे का नाम?

अब भारत के अलख पांडे का नाम दुनिया के उन बड़े दिग्गजों के साथ लिया जाएगा जो इस साल पहली बार अरबपति बने है. इस लिस्ट में हॉलीवुड की पॉप स्टार बियॉन्से (1 बिलियन डॉलर), टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर (1.1 बिलियन डॉलर), एलन मस्क के भाई किम्बल मस्क (1.4 बिलियन डॉलर) और दिग्गज इन्वेस्टर वॉरेन बफेट की कंपनी ‘बर्कशायर हैथवे’ के नए सीईओ ग्रेग एबल (1 बिलियन डॉलर) शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के 24 मई के रेट जारी, जानिए आपके शहर में फ्यूल सस्ता हुआ या महंगा 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >