Womens Day: महिला दिवस की पूर्व संध्या पर बीओबी ने लॉन्च की स्पेशल सेविंग अकाउंट

Womens Day: बैंक ऑफ बड़ौदा ने महिला दिवस पर विशेष ‘बॉब ग्लोबल वूमेन एनआरई और एनआरओ’ खाता लॉन्च किया है. यह खाता ऑटो स्वीप सुविधा, बंपर ब्याज दर, सस्ते होम और कार लोन, मुफ्त लॉकर, बीमा और लाउंज एक्सेस जैसी प्रीमियम सुविधाओं से लैस है, जो महिलाओं को वित्तीय सशक्तिकरण प्रदान करेगा.

Womens Day: बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिलाओं के लिए एक विशेष बचत खाता ‘बॉब ग्लोबल वूमेन एनआरई और एनआरओ’ लॉन्च किया है. यह खाता ऑटो स्वीप सुविधा से लैस है, जिससे ग्राहकों को बंपर ब्याज दर का लाभ मिलेगा. इसके अलावा, इस खाते के तहत महिला ग्राहकों को सस्ती दरों पर होम लोन और कार लोन की सुविधा भी उपलब्ध होगी.

बीओबी बना महिलाओं का स्पेशल अकाउंट लॉन्च करने वाला पहला बैंक

बीओबी सरकार का पहला बैंक है, जिसने महिला खाताधारकों के लिए इस तरह का प्रीमियम खाता पेश किया है. इस खाते के माध्यम से महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं का अधिक लाभदायक अनुभव मिलेगा, जिसमें कर्ज पर कम प्रसंस्करण शुल्क भी शामिल है.

बीओबी प्रीमियम एनआरई और एनआरओ बचत खाता हुआ बेहतर

बैंक ने अपने मौजूदा बॉब प्रीमियम एनआरई (प्रवासी बाह्य खाता) और एनआरओ (प्रवासी साधारण खाता) बचत खाते में सुधार किया है, जिससे इसकी सुविधाओं और लाभों को बढ़ाया गया है. इस पहल के तहत, प्रवासी भारतीय महिलाओं को उच्च स्तर की बैंकिंग सेवाएं और विशेषाधिकार प्रदान किए जाएंगे.

बैंक ऑफ बड़ौदा की कार्यकारी निदेशक का बयान

बैंक ऑफ बड़ौदा की कार्यकारी निदेशक बीना वहीद ने कहा, “बॉब ग्लोबल वूमेन एनआरई और एनआरओ बचत खाता आज की वैश्विक भारतीय महिलाओं की बदलती जरूरतों को समझता है. इसे विशेष सुविधाओं और लाभों के साथ डिजाइन किया गया है, ताकि महिलाएं वित्तीय रूप से और अधिक सशक्त हो सकें.”

बॉब ग्लोबल वूमेन एनआरई और एनआरओ खाते की विशेषताएं

बैंक के अनुसार, इस खाते में कई विशेष लाभ शामिल हैं.

  • बढ़ी हुई लेनदेन सीमा के साथ एक अनुकूलित डेबिट कार्ड
  • मानार्थ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय लाउंज एक्सेस
  • निःशुल्क सुरक्षित जमा लॉकर
  • निःशुल्क व्यक्तिगत और हवाई दुर्घटना बीमा कवरेज

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी: झारखंड की इकलौती लिस्टेड कंपनी की कहानी: जहां कहीं कोई सोच नहीं सकता, उस गांव में कैसे पहुंचा म्यूचुअल फंड

बीओबी की नई पहल से महिलाओं को मिलेगा आर्थिक सशक्तिकरण

बैंक ऑफ बड़ौदा का यह कदम महिला ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग अनुभव देने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम पहल है. यह खाता विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए फायदेमंद होगा जो बंपर ब्याज दर, कम शुल्क और विशेष बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाना चाहती हैं.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी: फ्रीबीज स्कीम्स से बढ़ रही आत्मनिर्भरता या मुफ्तखोरी की पड़ रही आदत?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >