"मैंने हर साल सिर्फ 1 रुपये वेतन लिया"— आखिर करोड़पति सुब्रतो बागची ने इतना कम वेतन क्यों लिया?

Subroto Bagchi: माइंडट्री के सह-संस्थापक, ने ओडिशा सरकार में सलाहकार पद पर 8 वर्षों तक सेवा दी और हर साल मात्र 1 रुपये वेतन लिया. उनके लिए यह प्रतीकात्मक वेतन ही सबसे बड़ी दौलत है, जिसे उन्होंने गर्व से साझा किया.

Subroto Bagchi: जब दुनिया सफलता को धन, पद और पुरस्कारों से मापती है, वहीं माइंडट्री के सह-संस्थापक सुब्रतो बागची (Subroto Bagchi) ने यह साबित कर दिया कि सच्ची संपत्ति न बैंक बैलेंस से आती है और न ही किसी बड़ी तनख्वाह से, बल्कि सेवा और संकल्प से आती है.

एक रुपये की तनख्वाह, आठ वर्षों की सेवा

हाल ही में बागची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक चेक की तस्वीर साझा की जिसकी राशि मात्र Re 1 थी. यह चेक उन्हें ओडिशा सरकार के प्रमुख सलाहकार (Chief Advisor – Institution and Capacity Building) के रूप में आठ वर्षों की सेवा के बाद मिला अंतिम वेतन था.
उन्होंने एक्स पर लिखा “मैंने हर साल सिर्फ 1 रुपये वेतन लिया और यह मेरा अंतिम वेतन है. यह मेरे जीवन की सबसे बड़ी दौलत है, जिसे मैं कभी नहीं छोड़ सकता.”

माइंडट्री से राज्य सेवा तक का सफर

सुब्रतो बागची ने IT कंपनी Mindtree की स्थापना की थी और वे एक सफल उद्यमी, लेखक और परोपकारी व्यक्ति माने जाते हैं. लेकिन जब उन्हें ओडिशा सरकार की ओर से संस्थागत निर्माण और क्षमतावर्धन के लिए काम करने का अवसर मिला, तो उन्होंने बिना किसी लालच के केवल प्रतीकात्मक 1 रुपये वेतन पर काम स्वीकार किया. उनका मानना था कि एक राज्य की सेवा करना पैसा कमाने से कहीं अधिक मूल्यवान है.

सोशल मीडिया पर सराहना

बागची की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और देशभर के लोगों ने उनकी नम्रता और सेवा भावना की सराहना की. एक यूज़र ने लिखा, “आपकी यह सेवा सार्वजनिक जीवन के कीचड़ में खिले कमल की तरह है.” कई लोगों ने उन्हें सच्चे नेतृत्व का प्रतीक बताया, खासकर उस दौर में जब ज़्यादातर लोग निजी लाभ के पीछे भागते हैं.

Also Read: एडिट करके तूने मेरी इमेज को मीम बना दिया, मेहनत करके तेरे भाई ने Meesho बना दिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >