Poonam Gupta: कौन हैं पूनम गुप्ता? RBI की बनी हैं नई डिप्‍टी गवर्नर, जानें कितने समय के लिए मिला है पद?

Poonam Gupta: शोध संस्थान नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लॉयड इकोनॉमिक रिसर्च की महानिदेशक पूनम गुप्ता को भारतीय रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर बनाने की मंजूरी दी गई है. माइकल देबव्रत पात्रा के जनवरी में पद छोड़ने के बाद आरबीआई में डिप्टी गवर्नर का पद खाली हो गया था. पूनम गुप्ता को आर्थिक मामलों में कामकाज का लंबा अनुभव है. देश विदेश के कई संस्थानों में वो काम कर चुकी हैं. वो अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) वर्ल्ड बैंक में भी काम कर चुकी हैं.

Poonam Gupta: पूनम गुप्ता रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की नई डिप्टी गवर्नर बन गई हैं. इससे पहले वो नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) की महानिदेशक हैं. माइकल देवव्रत पात्रा के जनवरी में पद छोड़ने के बाद आरबीआई में डिप्टी गवर्नर का पद खाली हो गया था. जिसके बाद पूनम गुप्ता को यह पद दिया जा रहा है. फिलहाल पूनम गुप्ता एनसीएईआर की महानिदेशक के साथ-साथ प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की सदस्य भी हैं. इसके अलावा वो 16वें वित्त आयोग की सलाहकार परिषद की संयोजक भी हैं.

तीन साल के लिए मिला है पद

पूनम गुप्ता को तीन साल के लिए Reserve Bank of India का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है. भारत सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है. सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सोनम गुप्ता की आरबीआई में डिप्टी गवर्नर पद पर नियुक्ति को उनके कार्यभार संभालने की तारीख से तीन साल के लिए मंजूरी दी है.

IMF और World Bank में भी कर चुकी हैं काम

सोनम गुप्ता को आर्थिक मामलों का लंबे समय से अनुभव है. कई संस्थानों और बड़ी-बड़ी जगहों पर वो काम कर चुकी है. सोनम गुप्ता
वाशिंगटन में International Monetary Fund (अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष) और World Bank में करीब दो दशक तक वरिष्ठ पदों पर काम कर चुकी है. इसके बाद वह 2021 में एनसीएईआर में शामिल हुईं थी.

टीचर भी रह चुकी हैं सोनम गुप्ता

सोनम गुप्ता को कई विश्वविद्यालय में पढ़ाने का भी अनुभव है. वो दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड में शिक्षक का काम कर चुकी हैं. आईएसआई (भारतीय सांख्यिकी संस्थान) में पढ़ा चुकी हैं. दिल्ली में भी उन्होंने गेस्ट फैकल्टी के रूप में काम किया. इसके अलावा वो राष्ट्रीय लोक वित्त एवं नीति संस्थान (NIPFP) में RBI चेयर प्रोफेसर और आईसीआरआईईआर में प्रोफेसर भी रही हैं.

कितनी पढ़ी लिखी हैं सोनम गुप्ता

सोनम गुप्ता काफी पढ़ी लिखी महिला हैं. देश विदेश के कई यूनिवर्सिटी की उनके पास डिग्रियां हैं. उन्होंने अमेरिका के मैरीलैंड यूनिवर्सिटी से Economics में मास्टर्स और पीएचडी किया है. इसके अलावा दिल्ली यूनिवर्सिटी के दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री लिया है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अर्थशास्त्र पर पीएचडी के लिए 1998 में एक्जिम बैंक पुरस्कार भी जीता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >