Money Insurance: बिजनेस करते हैं तो जरूर कराएं मनी इंश्योरेंस, कैश की चोरी या लूट से रहें निश्चिंत

why money insurance is important in business : आजकल लोग Life Insurance, Vehicle Insurance, Health Insurance, Home Insurance सहित कई तरह की बीमा पॉलिसियां खरीद रहे हैं. हम आपको एक और तरह के Insurance Product के बारे में बताते हैं. इस इंश्योरेंस प्रोडक्ट का नाम है मनी इंश्योरेंस (Money Insurance).

Money Insurance Benefits : इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स हमें बचत और सुरक्षा, दोनों प्रदान करते हैं. इन सबसे ऊपर, इनका मुख्य उद्देश्य किसी भी अप्रिय घटना होने की स्थिति में उसके नुकसान की भरपाई करना होता है. पिछले कुछ समय में इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स की डिमांड भारत सहित दुनियाभर में तेजी से बढ़ी है. आजकल लोग लाइफ इंश्योरेंस (Life Insurance), व्हीकल इंश्योरेंस (Vehicle Insurance), हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance), घर का इंश्योरेंस (Home Insurance) सहित कई तरह की बीमा पॉलिसियां जमकर खरीद रहे हैं. आज हम आपको एक और तरह के इंश्योरेंस प्रोडक्ट के बारे में बताते हैं. इस इंश्योरेंस प्रोडक्ट का नाम है मनी इंश्योरेंस (Money Insurance).

What Is Money Insurance & Its Benefits ?

पैसे की चोरी, डकैती, लूट की स्थिति में क्षतिपूर्ति

मनी इंश्योरेंस के तहत पॉलिसी धारक को बिजनेस में पैसे से जुड़े जोखिमों में इंश्योरेंस कवर मिलता है. पैसे की चोरी, डकैती, लूट की स्थिति में मनी इंश्योरेंस (Money Insurance Benefits) इसमें नुकसान की क्षतिपूर्ति की जाती है. मनी इंश्योरेंस की मदद से हर जोखिमपूर्ण परिस्थिति में पैसों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है. दुकान में होने वाली लूटपाट से लेकर डकैती, सभी घटनाओं को मनी इंश्योरेंस में कवर किया जाता है. मनी इंश्योरेंस पॉलिसी में कई तरह के के ऑप्शन्स मिलते हैं, जिसे आप अपनी जरूरत के अनुसार एडजस्टमेंट कर पॉलिसी खरीद सकते हैं. अगर आप भी अपने बिजनेस के लिए मनी इंश्योरेंस का सुरक्षा कवच लेना चाहते हैं, तो हम आपको इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं-

Also Read: पेट्रोल पंप कैसे खोलें ? जानें लाइसेंस पाने से लेकर फायदे तक की डीटेल
Benefits Of Money Insurance

मनी इंश्योरेंस के तहत मिलते हैं ये बेनिफिट्स

मनी इंश्योरेंस के तहत पॉलिसी धारक को पैसों से जुड़े हर तरह के जोखिम पर सुरक्षा कवर मिलता है. इसमें कैश, ड्राफ्ट चेक, पोस्टल ऑर्डर और ट्रेजरी नोट्स के जरिये होनेवाले पैसों का लेनदेन कवर किया जाता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इस इंश्योरेंस के लिए भुगतान किया जाने वाला प्रीमियम ज्यादा नहीं होता है और पैसों से जुड़ी सुरक्षा मिलती है. बिजनेस करनेवाले लोगों की जरूरतों को देखते हुए यह पॉलिसी बनायी गई है. अगर आपकी दुकान या कोई ऐसा बिजनेस है, जहां हर दिन लाखों-करोड़ों की नकदी का लेनदेन होता है, तो यह इंश्योरेंस आपके काम का है.

Money Insurance : Terms & Conditions

मनी इंश्योरेंस के तहत कवर नहीं किये जाते ये नुकसान

अगर आपके पैसों का नुकसान ऐसे व्यक्ति से हुआ है जो पॉलिसी कवर में नहीं आता, तो इंश्योरेंस के कवर का लाभ नहीं मिलेगा

अगर बीमा धारक की गलती या लापरवाही की वजह से पैसे चोरी या गुम हो गए हैं, तो भी आपको इंश्योरेंस का फायदा नहीं मिलेगा

भूकंप, बाढ़ जैसी किसी प्राकृतिक आपदा या युद्ध जैसे हालातों में भी इंश्योरेंस कवर नहीं मिलता है

मनी इंश्योरेंस खरीदने से पहले इसके नियमों और शर्तों को अच्छी तरह पढ़ और समझ लेना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >