पासपोर्ट से लेकर एजुकेशन लोन तक, हर जगह काम आता है Bonafide Certificate, जानें पूरी डिटेल

अगर आप पढ़ाई कर रहे हैं या नौकरी करते हैं, तो कभी न कभी Bonafide Certificate का नाम जरूर सुना होगा. पासपोर्ट बनवाने से लेकर एजुकेशन लोन, स्कॉलरशिप, बैंक का काम या नौकरी से जुड़े कई जरूरी कामों में यह दस्तावेज मांगा जाता है.

ऐसे में यह जानना जरूरी है कि बोनाफाइड सर्टिफिकेट क्या होता है, किसे मिलता है, इसे कैसे बनवाया जाता है और किन-किन कामों में इसकी जरूरत पड़ती है.

क्या होता है बोनाफाइड सर्टिफिकेट?

'Bonafide' का मतलब होता है सच्चा या वास्तविक. यानी बोनाफाइड सर्टिफिकेट एक ऐसा आधिकारिक दस्तावेज है, जो यह साबित करता है कि कोई व्यक्ति किसी स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी या कंपनी से वास्तव में जुड़ा हुआ है.

  • छात्रों के लिए यह बताता है कि वे किसी संस्थान में पढ़ाई कर रहे हैं.
  • कर्मचारियों के लिए यह प्रमाण होता है कि वे किसी कंपनी या संस्था में कार्यरत हैं.

यही वजह है कि इसे पहचान और संबद्धता के भरोसेमंद दस्तावेज के रूप में स्वीकार किया जाता है.

किन कामों में पड़ती है इसकी जरूरत?

बोनाफाइड सर्टिफिकेट कई जरूरी कामों में उपयोगी होता है. जैसे-

  • पासपोर्ट, वीजा और ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन
  • एजुकेशन लोन और स्कॉलरशिप लेना
  • बैंक से जुड़े कुछ काम
  • स्कूल या कॉलेज बदलने के समय
  • बस, मेट्रो जैसी छात्र रियायतों का लाभ लेने के लिए
  • सेमिनार, वर्कशॉप या इंडस्ट्रियल विजिट में भाग लेने के लिए
  • नौकरी बदलने या कर्मचारी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए

कैसे करें आवेदन?

छात्रों के लिए

छात्रों को अपने स्कूल, कॉलेज या यूनिवर्सिटी के संबंधित विभाग में आवेदन देना होता है. आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज जमा करने होते हैं. कुछ संस्थान आवेदन प्रोसेस करने के लिए फीस भी लेते हैं. आवेदन पूरा होने के बाद सर्टिफिकेट संबंधित कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है.

कर्मचारियों के लिए

कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों को आमतौर पर HR विभाग को आवेदन या ईमेल भेजना होता है. इसके बाद जरूरी दस्तावेज जमा करने पर कंपनी बोनाफाइड सर्टिफिकेट जारी करती है, जिसमें कर्मचारी का नाम, पद और जॉइनिंग की जानकारी दी जाती है.

कौन-कौन से दस्तावेज लगते हैं?

छात्रों के लिएकर्मचारियों के लिए
आईडी कार्ड की कॉपीकर्मचारी आईडी कार्ड की कॉपी
पहचान और पते का प्रमाणपहचान और पते का प्रमाण
एडमिशन रसीदPAN कार्ड की कॉपी
कोर्स की जानकारीसैलरी स्लिप की कॉपी
मार्कशीट

कितने प्रकार के होते हैं बोनाफाइड सर्टिफिकेट?

बोनाफाइड सर्टिफिकेट मुख्य रूप से दो आधार पर जारी किए जाते हैं.

  • छात्रों और कर्मचारियों के लिए अलग-अलग सर्टिफिकेट
  • अस्थायी (Temporary) और स्थायी (Permanent) सर्टिफिकेट

अस्थायी बोनाफाइड सर्टिफिकेट अधिकतम 6 महीने के लिए जारी किया जाता है और जरूरत पड़ने पर इसे दोबारा बनवाया जा सकता है. वहीं स्थायी बोनाफाइड सर्टिफिकेट पूरे शैक्षणिक कोर्स या रोजगार अवधि तक मान्य रहता है.

अधिकांश स्कूल, कॉलेज और कंपनियां आवेदन मिलने के बाद 10 से 15 दिनों के भीतर बोनाफाइड सर्टिफिकेट जारी कर देती हैं. 


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >