शादी में कितनी कैश राशि ले सकते हैं? यह नियम नहीं जानते तो भारी नुकसान हो सकता है

Wedding Gift: शादी में मिलने वाले गिफ्ट भले ही टैक्स-फ्री हों, लेकिन कैश गिफ्ट पर इनकम टैक्स कानून की सख्त सीमा लागू होती है. एक व्यक्ति से एक दिन में 2 लाख रुपये से ज्यादा कैश लेना नियम का उल्लंघन है और ऐसा करने पर पूरी राशि जितनी पेनाल्टी लग सकती है.

Wedding Gift: भारत में इन दिनों शादियों की रौनक हर जगह दिखाई दे रही है। तैयारियां, मेहमान, रस्में और गिफ्ट. हर चीज का अपना अलग ही उत्साह होता है. लेकिन इसी खुशी के माहौल में एक महत्वपूर्ण बात अक्सर नजरअंदाज हो जाती है, शादी में कैश गिफ्ट की लिमिट क्या है? अगर आप यह नियम नहीं जानते, तो शादी की खुशियों के बीच कहीं इनकम टैक्स की पेनाल्टी न लग जाए!

शादी के गिफ्ट पर टैक्स लगता है या नहीं?

इनकम टैक्स एक्ट के तहत शादी के मौके पर दूल्हा या दुल्हन को मिलने वाले गिफ्ट चाहे वह कैश हो, चेक हो, ज्वैलरी हो या कोई प्रॉपर्टी. पूरी तरह टैक्स-फ्री माने जाते हैं. इसकी वजह यह है कि शादी के अवसर पर दिए गए गिफ्ट को आय की श्रेणी में शामिल नहीं किया जाता. हालांकि यह नियम गिफ्ट को टैक्स से छूट जरूर देता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप किसी भी व्यक्ति से अनलिमिटेड कैश ले सकते हैं. कैश गिफ्ट को लेकर इनकम टैक्स कानून में कुछ खास सीमाएं तय की गई हैं, जिन्हें जानना और पालन करना जरूरी है.

कैश गिफ्ट पर क्या है कानून?

इनकम टैक्स कानून की धारा 269ST के तहत शादी में मिलने वाले कैश गिफ्ट पर एक स्पष्ट सीमा तय है. नियम के अनुसार, आप किसी भी व्यक्ति से एक ही दिन में अधिकतम 2 लाख रुपये तक का कैश ही स्वीकार कर सकते हैं. यह लिमिट सभी पर समान रूप से लागू होती है. चाहे रकम देने वाला आपका करीबी रिश्तेदार हो, दोस्त हो या परिवार का कोई सदस्य. इसलिए बड़े कैश गिफ्ट लेते समय इस सीमा का ध्यान रखना जरूरी है.

2 लाख से ज्यादा लेने का सही तरीका क्या है?

अगर कोई आपको बड़ी राशि गिफ्ट करना चाहता है तो कैश लेने से बचें। इसके बजाय यह विकल्प अपनाएं

  • चेक
  • RTGS
  • NEFT
  • IMPS
  • UPI ट्रांसफर

इन तरीकों से मिले गिफ्ट पर कोई पेनाल्टी नहीं लगती, और यह पूरी तरह वैध है.

Also Read: सोना–चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >